दुबई - मंगलवार को ईरान की एक जेल में आग लगने के कारण उसमें 11 कैदियों की दम घुटने से मौत हो गई। ईरान के शहर- ए -कुर्द के एक जेल में भयंकर आग लगने के कारण हुई इस घटना में 14 अन्य कैदियों को आग लगने के बाद कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस अंदर चले जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदियों ने जेल में बढ़तर जीवनयापन के खिलाफ प्रर्दशन के तौर पर कपड़ों और दरियों में आग लगा दी थी। जिससे नाराज सुरक्षाकर्मियों ने जेल की दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया तथा एंबुलेंस और अग्निशमन दलों को भी कैदियों की मदद करने से रोक दिया। जिसके फलस्वरूप यह घटना हुई।