Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब • रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़

इंटरनेशनल

More News

नेपाल और भारत के बीच तीन समझौते

Updated on Tuesday, August 05, 2014 14:34 PM IST

काठमांडू - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला से मुलाकात की और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें नेपाल में आयोडीन की कमी को दूर करने के लिए उसे आयोडीन युक्त नमक की आपूर्ति के लिए 6.90 करोड़ नेपाली रुपए के अनुदान का समझौता भी शामिल है।

 

मोदी रविवार सुबह ही यहां नेपाल की पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे और उन्होंने सिंह दरबार सचिवालय में कोइराला से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने नेपाल में जारी शांति प्रक्रिया, संविधान तैयार करने की प्रक्रिया और आर्थिक मुद्दों पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आपसी हितों के मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। बातचीत के बाद मोदी और कोईराला तीन समझौतों पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। भारत पहले समझौते के तहत नेपाल को 6.90 करोड़ नेपाली रुपए की अनुदान सहायता देगा। इसके तहत नेपाल में घेंघा और आयोडीन की कमी से होने वाली दूसरी बीमारियों से निपटने के लिए आयोडीन युक्त नमक की आपूर्ति की जाएगी। दूसरा समझौता पंचेश्वर बहुआयामी परियोजना की धारा 17 और 18 में संशोधन के बारे में किया गया है।

 

बता दें कि तीसरा समझौता दोनों देशों के सरकारी टेलीविजन प्रतिष्ठानों नेपाल टेलीविजन और दूरदर्शन के बीच सहयोग के संबंध में हुआ है। सिंह दरबार से मोदी नए बनेश्वर स्थित संविधान सभा भवन (नेपाली संसद) गए जहां वह सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमबंग से मुलाकात की। संविधान सभा भवन जाते हुए रास्ते में मोदी रूके और उन्होंने आम लोगों से भी मुलाकात की। पिछले 17 सालों में नेपाल की यात्रा पर जाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

 

इससे पहले मोदी के यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और नेपाल के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए स्वयं हवाई अड्डे पर पहुंच कर उनकी आगवानी की। इस दौरान नेपाल के उप-प्रधानमंत्री बाम देव गौतम और प्रकाश मान सिंह भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।नेपाल के विदेश मंत्री महेन्द्र पांडे ने मोदी से शिष्टाचार भेंट की और जलविद्युत, व्यापार, उर्जा और सुरक्षा से जुड़े कुछ द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त विचार-विमर्श किया। मोदी के दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के एक घंटे के बाद एक होटल में यह मुलाकात हुई।

 

बैठक के बाद पांडे ने कहा, ‘बातचीत काफी सद्भावपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में हुई।’ मोदी ने नेपाल रवाना होने से पहले दिये गये अपने वक्तव्य में कहा, ‘मैं अपनी यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हूं और मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के कुछ ही सप्ताह के भीतर मैं वहां जा रहा हूं।’

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X