चंडीगढ़ - पंजाब सरकार ने 17 आई पी एस अधिकारियों की इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस /आई जी पी / के रूप में तरक्की दी है, जो गत् समय से लागू होगी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 1991 बैच के 9 आई पी एस अधिकारी आर एल भगत, ईश्वर चंद्र, जगदीश कुमार, बलबीर कुमार बावा, धर्मपाल सिंह सिद्धू, आर पी मित्तल, निर्मल सिंह ढिल्लों श्याम लाल और कंवलजीत सिंह पन्नू को वर्ष 2010 से आई जी के रूप में तरक्की दी गई है।
इसी प्रकार 1994 बैच के आई पी एस अधिकारी डा.नरेश कुमार, राम सिंह, एस एस श्रीवास्तवा, वी नीरजा और अमरदीप सिंह राय को वर्ष 2012 से आई जी पद की तरक्की दी गई है जबकि 1994 बैच के ही 3 आई पी एस अधिकारी प्रवीन कुमार सिन्हा, बी चंद्र श़ेखर और अनीता पुंज को वर्ष 2012 व 2013 से प्रोफार्मा प्रमोशन दी गई है।