चंडीगढ़ - पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल चंडीगढ़ के समीप क्षेत्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान एवं क्षेत्रीय डायरैक्टोरेट एपरैनटिसशिप ट्रेनिंग स्थापित करने के लिए आवश्यक औपचारिकतांए संपूर्ण करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री नरिंदर सिंह तौमर को अपना दखल देने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने श्री तोमर को लिखे एक पत्र में ऐसे केंद्रों की स्थापना की जरूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह संस्थांए कौशल विकास प्रशिक्षण में सुधार लाने और इसको सुदृढ करने में भूमिका निभाने के अतिरिक्त विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण में भी योगदान डालेंगें। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि चंडीगढ़ के समीप क्षेत्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान और क्षेत्रीय डायरैक्टोरेट एपरैनटिसशिप स्थापित करने संबंधी केंद्र के प्रस्ताव अनुसार राज्य सरकार ने उचित जगह की पहचान कर ली है जोकि नौ एकड़ 6 कनाल और 4 मरले है। स. बादल ने कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधिकारियों ने इस भूमि को देख ली है और इस भूमि को तबदील करने के लिए प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस स्थान से उचित संपर्क भी मुहैया करवायेगी। उन्होंने श्री तौमर को इस कार्य के लिए आवश्यक औपचारिकतांए संपूर्ण करवाने के लिए अपना निजी दखल देने के लिए कहा है ताकि इसका नींव पत्थर शीघ्र अति शीघ्र रखा जाये।