अमृतसर - पंजाब की सबसे बड़ी रिटेल मंजिल ट्रिलियम मॉल इस वीकेंड यानी शनिवार, 21 जून और रविवार, 22 जून को सभी आयुवर्गों के बच्चों के साथ धूमधाम से मनाएंगे। इस मौके पर, दुनियाभर में विख्यात कार्टून किरदार टॉम एंड जैरी और बेन 10 भी उपस्थित होंगे। यह पहला मौका है जबकि ये प्रसिद्ध कार्टून किरदार पंजाब आ रहे हैं और ट्रिलियम मॉल, अमृतसर में शहर के स्थानीय बाशिन्दों और आसपास के इलाकों के लोगों के साथ वीकेंड पर ‘समर टून फेस्टिवल’ के जश्न में शामिल होंगे।
इस बारे में अरविंद वर्मा, प्रोजेक्ट प्रमुख, ट्रिलियम मॉल, ने कहा, हम अमृतसर वासियों और आसपास के शहरों में रहने वाले अन्य सभी लोगों को शनिवार 21 जून तथा रविवार 22 जून को हमारे समर टून में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। सभी से निवेदन है कि अपने बच्चों के साथ आएं और इस फेस्टिवल में भाग लें। इस फेस्टिवल को लोगों ने काफी पसंद किया है और आखिरी दो दिन मॉल में इस अवसर पर काफी गहमागहमी रहेगी। यहां आने वालों के लिए कई रोचक गेम्स आयोजित किए जाएंगे और फन एक्टिवटी बूथ लगाए जाएंगे। ट्रिलियम में हमारा मकसद यहां आने वाले अधिकाधिक लोगों के लिए अधिक रोमांचकारी एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन करना है।