चण्डीगढ़ - पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा.चरनजीत सिंह अटवाल ने अनिल विज को पंजाब विधान सभा के सचिव का आर्जी चार्ज देने संबन्धी आदेश जारी किये हैं।
पंजाब विधान सभा के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वेदप्रकाश के बीमार होने के कारण छुट्टी पर होने से अनिल विज, अतिरिक्त सचिव को 17 जून 2014 से सचिव पंजाब विधान सभा का आर्जी चार्ज दिया गया है।