चंडीगढ़ - पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने इराक में अगवा किये गये पंजाबियों की शीघ्र रिहाई के लिए केंद्रीय विदेश मामलों के मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात की।
पंजाबियों को तुरंत वापिस लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनी तुरंत दखल देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाबियों की तुरंत रिहाई के लिए अपनी सभी कोशिश करनी चाहिए और उनकी जान बचाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। स. बादल ने कहा कि पंजाबियों को इराक से वापिस लाने के लिए प्रत्येक राजदूतक चैनल का प्रयोग करना चाहिए।
अगवाह किये गये पंजाबियों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ है। स. बादल ने कहा कि चाहे विदेश मामलों के संबंध में राज्य सरकार के हाथ में कुछभी नही है पर पंजाब सरकार भारत सरकार को इराक में फंसे भारतीयों की जान बचाने के लिए अपील करती है।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिशनरों को अगवाह किये गये पंजाबियों के परिवारों के साथ संपर्क बनाकर रखने के निर्देश दिये हैं ताकि उन्हें इस संबंध में घटनाओं की ताजा जानकारी दी जा सके। स. बादल ने भारत सरकार को कहा है कि पंजाबियों को सुरक्षित वापिस लाने के लिए पंजाब सरकार समूचा खर्च उठाने के लिए तैयार है।
इसी दौरान पंजाब के राजस्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी प्रभावित परिवारों से अपनी एकजुटता प्रकट की है और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है । इनमें से अधिकतर पंजाबी अमृतसर से संबंधित हंै और कुछ उनके अपने क्षेत्र से संबंधित हैं।