अमृतसर - टाटा डोकोमो ने अमृतसर में तकनीकी रूप से उन्नत टाटा डोकोमो के नये स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की है। इस स्टोर में कहीं से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। अमृतसर, लॉरेंस रोड पर बूथ नं. 15-ए, फैशन फोर्ट के सामने स्थित इस नये स्टोर को बेहद खूबसूरती के साथ डिजाइन किया गया है और यह ब्रांड के सार मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। अमृतसर में यह टाटा डोकोमो का नौवां स्टोर है और पंजाब में इसके स्टोर की कुल संख्या 68 तक पहुंच गई है।