लुधियाना - एमएमपी मोबी वॉलट पेमेंट सिस्टम्स लिमिटेड (एमएमपीएल), टाटा टेलीसर्विसेसज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाल अनुषंगी, ने आज इन्फीबीम द्वारा पॉवर्ड अपनी ड्युल पेमेंट गेटवे आधारित ऑनलाइन रिटेल ईकॉमर्स वेबसाइट www.shop.mrupee.in लॉन्च करने की घोषणा की है। इन्फीबीम भारत की प्रमुख ईकॉमर्स कंपनी है जोकि एसएमई और उपक्रम ग्राहकों के लिए खुदरा प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स तकनीक प्लेटफॉर्म की पेशकश करती है। यह गठबंधन ग्राहकों के लिए साधारण एवं सहज ब्राउजिंग के साथ अविश्वसनीय दामों में शानदार ब्रांड लेकर आया है तथा इसके अंतर्गत ऑनलाइन भुगतान करने के लिए सुरक्षा एवं सुविधा खूबियों को ध्यान में रखा गया है। उद्योग में पहली बार है जब ड्युल पेमेंट गेटवे की पेशकश की गई है जोकि ग्राहकों को एमरूपी वालट और नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के दो विकल्प प्रदान करेगा। यह सेवा बी2सी और बी2बी दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।