चंडीगढ - पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की ओर से निजी पर लोगों की समस्याए सुनकर उनका मौके पर हल निकालने की अदभुत पहल की गई है जिसके तहत आज शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ स्थित मुख्यालय में 500 से ज्यादा लोगो की समस्याओं का समाधान किया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा आज चार घंटे से ज्यादा पंजाब के कोने कोने से आए लोगो की समस्याओं को सुना गया उनके साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद थे जिनको शिक्षा विभाग से संबंधित सभी केस सौंप दिये गये। लोगों की ओर से राजस्व विभाग, पुलिस ,बिजली,शिक्षा एवं प्रवासी भारतीय विभागों से संबंधित मुददे उठाए गये।
इस अवसर पर जहां लोगों ने अपनी समस्याएं उपमख्यमंत्री के समक्ष रखी वही लोगों ने उनकी इस पहल का जोरदार स्वागत भी किया। मोहाली जिले के गांव हसनपुर के निवासी वचित्र सिंह उपमुख्यमंत्री के लिए तैयार किया हुआ गुड लेकर आए। स. बादल ने कहा कि वह आम आदमी का हौसला बढाना चाहते हैं ताकि वह अपने साथ होने वाली किसी भी ना इंसाफी के लिए उठा खड़ा हो ।
इस मौके पर फाजिल्का जिले के सरपंचों द्वारा वहां के बीडीपीओ और ईपीओ के विरूद्ध रिश्वतखोरी की शिकायत की गई जिस पर उपमुख्यमंत्री ने संबधित अधिकारियों को दो दिन में जांच करके उन्हें रिपोर्ट देने के लिए कहा। इस समय आढती एसोसिएशन पंजाब के चेयरमैन रविन्द्र सिंह चीमा ने मांग की कि आढतियेां के विरूद्ध केसों में प्राथमिक जांच मुकम्मल ना होने तक केस ना दर्ज किये जाए जिस पर उपमुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को इस पर कार्यवाही करने के लिए कहा।
लोगों द्वारा उच्च पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें की गई जिस पर बादल ने एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था दिनकर गुप्ता को सभी मामलो को निजी तौर पर देखने के लिए कहा। उन्होनेे कहा कि शिकायत करने वाले लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए इसके अतिरिक्त ट्रक आपरेटरों द्वारा ट्रक यूनियन बठिंडा की ओर से बिना किसी कारण फीस बसुलने का मुददा उठाया गया जिस पर उपमुख्यमंत्री ने एसएसपी बठिंडा को तुंरत कार्यवाही करने के लिए कहा।