चंडीगढ - पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने धनोला से पूर्व विधायक और मुख्यमंत्री श्रीमती राजिन्द्र कौर भठठल के भाई श्री कुलदीप सिंह भठठल की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री भठठल 62 वर्ष के थे व उनका कल मोहाली के मैक्स अस्पताल में लम्बी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी।
दुखी परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री ने बिछड़ी रूह की शांति व ना पूरा होनेवाला नुकसान सहन करने के लिए परिवार को बल बक्शने के लिए परमात्मा से अरदास की।
इसी दौरान उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने भी पूर्व विधायक श्री भठठल की मौत पर दुख व्यक्त किया।