Updated on Thursday, June 12, 2014 16:12 PM IST
चंडीगढ - पंजाब मंत्रीमंडल में नये शामिल हुये केबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में कृषि व एन आर मामले संबधी मंत्री के तौर पर पद संभाला लिया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका,सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लो, पंजाब टूयबवैल कारपोरेशन के चेयरमैन स. रविकरण सिंह काहलों व पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन स. वरजिन्द्र सिंह बराड़ भी हाजिर थे।
जत्थेदार तोता सिंह ने अरदास कर कर नई जिम्मेवारी को निभाने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। इस अवसर पर बोलते हुये जत्थेदार तोता सिंह ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह का धन्यवाद करते हुये यह विश्वास दिलाया कि वह मिली जिम्मेवारी को तनदेही, लगन व ईमानदारी के साथ निभाएगें। अपने विभाग संबंधी जिक्र करते हुये उन्होने कहा कि कृषि को लाभदायक धंधा बनाने व छोटी किसानी को बचाने के लिए सहकारी सोसायटियों को प्रफुल्लित किया जाएगा।
जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कृषि सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में आई खडोत को तोडऩे व फसली विभिंनता के लिए किये यत्नों को आगे ले जाएगें। उन्होने कहा कि विभाग कृषि सम्मेलन दौरान लिये गये फैसलों को लागू करने को प्राथमिकता देगा। उन्होने कहा कि सम्मेलन में लिए गये फैसलों को लागू करने पर जोर दिया जाएगा उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री स. बादल खुद कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते है जिनके तजरबे और रहनुमाई का फायदा उठाया जाएगा।
प्रवासी भारतीय मामले संबधी बातचीत करते हुये जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एन आर आई कल्याण के लिए विशेष यत्न किये जा रहे है जिनको जारी रखने के साथ प्रवासी पंजाबियों को राज्य के विकास में योगदान डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा इस अवसर पर स. बलविन्द्र ,स. हरप्रीत सिंह, डा. संदीप सिंह, स. दिदार सिंह, श्री संदीप गोगा उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment