चण्डीगढ - पटियाला के द ब्र्रिटिश को-एड हाई स्कूल’ के छठी कक्षा के विद्यार्थी ध्रुव वालिया ने सिंगापुर में हुई मिन्नी अन्तर्राष्ट्रीय फैंसिंग (तलवारबाज़ी) चैम्पियनशिप दौरान अंडर-12 आयु वर्ग में ‘सैबर व्यक्तिगत मुकाबले’ में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। सिंगापुर में 4 से 8 जून, 2014 तक हुई चैम्पियनशिप में भारत की प्रतिनिधित्ता करने वाले पंजाब के बढिय़ा तलवारबाज ध्रुव वालिया ने इससे पहले 2013-14 दौरान नासिक (महाराष्ट्र) में हुई राष्ट्रीय तलवारबाज़ी चैम्पियनशिप में भी अंडर-12 वर्ग में व्यक्तिगत और टीम इवैंट में कांस्य पदक जीता था। जीत के लिए ध्रुव को बधाई देते उसकी कोच जयाचित्रा अनबूचैलविन ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चैम्पियनशिप दौरान तलवारबाज़ी (फैंसिंग) के तीन प्रकार के इवैंट हुए, जिनमें खिलाड़ी व्यक्तिगत और टीम वर्ग में आपस में भिड़े। टीम की मैनेजनर सीमा वालिया और पंजाब फैंसिंग एसोसिएशन की सचिव अनिल आरोड़ा ने भी ध्रुव को अन्तर्राष्ट्रीय जीत के लिए बधाई दी।