चण्डीगढ़ - पंजाब सरकार ने विजीलैंस क्लीयरैंस सर्टीफिकेट हासिल करने की विधि को सरल करते हुए समस्त विभागों को आदेश दिए हैं कि किसी भी समस्या या कठिनाई की सूरत में विजीलैंस ब्यूरो के निदेशक या संयुक्त निदेशक से भी संपर्क किया जा सकता है।
सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंधी समस्त विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विजीलैंस क्लीयरैंस सर्टीफिकेट लेते समय यदि कोई दिक्कत या समस्या आ रही है तो वह सीधे विजीलैंस ब्यूरो के निदेशक या संयुक्त निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। जिनका पता एस सी ओ-60-61 सैक्टर 17 डी, चंडीगढ़ है। इसके अतिरिक्त इन अधिकारियों का संपर्क नंबर क्रमश 0172-2703553 एवं 0172-2702201