चण्डीगढ़ - चौकसी ब्यूरो, पंजाब द्वारा भ्रष्टाचार विरूद्ध आरंभ किए अभियान तहत गत् अप्रैल माह में प्रशंसनीय कार्य किए गए। इस माह चौकसी ब्यूरो द्वारा विभिन्न केसों में जहां जांच सम्पूर्ण की वहीं विभिन्न मामलों में माननीय कोर्ट के आगे चालान पेश किए।
इस संबंधी ओर जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता नेबताया कि चौकसी ब्यूरो द्वारा दर्ज किए अन्य मामलों की सुनवाई में माननीय अदालतों ने रिश्वत के तीन केसों में दोषियों को सज़ा सुनाई। इसके अतिरिक्त चौकसी ब्यूरो ने दो अन्य मामलों की जांच आरंभ की।