चण्डीगढ़ - पंजाब राज्य द्वारा चालू वर्ष दौरान खराब मौसम एवं बेमौसमी वर्षा के बावजूद गेहूं की खरीद का 115 लाख टन का निर्धारित लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है और राज्यभर में गेहूं की खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों और व्यापारियों द्वारा गत सांय तक 11563679 टन गेहूं खरीदी जा चुकी है, जबकि गत वर्ष आज तक 11032964 लाख टन गेहूं खरीदी गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि गेहूं की खरीद के 48 घण्टों बाद उठाई के निर्देश पहले ही जारी किये है, जिस तहत किसानों को अब तक 14378.21 करोड़ रूपये की अदायगी की जा चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के बावजूद राज्य की मण्डियों में सारी गेहूं उठाई के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे बताया कि अब तक हुई कुल 11563679 टन गेहूं की खरीद में से सरकारी एजेंसियों ने 11285932 टन व व्यापारियों ने 277747 टन गेहंू खरीदी है। मार्कफैड ने 2510061 टन (21.7 प्रतिशत) गेहूं खरीद कर सबसे अग्रणीय है जबकि पनसप 2385514 टन(20.6 प्रतिशत),पनग्रेन 1387672 टन(12.0 प्रतिशत), पंजाब राज्य गोदाम निगम 1306070 टन(11.3 प्रतिशत)व पंजाब एग्रो ने 1229406 टन (9.8 प्रतिशत) गेहूं खरीदी है। केन्द्रीय खरीद एजेंसी एफ सी आई ने 1807404 टन (15.6 प्रतिशत)गेहूं खरीदी हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जिला संगरूर 1016711 टन गेहूं खरीद कर सबसे अग्रणीय है जबकि जिला लुधियाणा 892355 टन गेहूं खरीद कर के दूसरे और जिला बठिंडा 834941 टन गेहूं खरीद कर के तीसरे स्थान पर है।