Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

पंजाब में मतदान पूरा होने तक सतर्कता के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Updated on Tuesday, April 29, 2014 16:42 PM IST

चण्डीगढ़ - पंजाब में लोक सभा की 13 सीटों के लिए 30 अप्रैल को होने वाली मतदान के मध्यनजर पंजाब पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध करते हुए मतदान करने से पहले के नाजुक समय और वोटें डालने के अमल दौरान सतर्कता को बढ़ाने के लिए एक विशेष सुरक्षा योजना लागू की गई है। ताकि समूचे चुनाव कार्यक्रम को शान्तिमय और सुचारू ढंग से पूरा किया जा सकें।

 

        आज यहां यह जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि चुनाव डियूटी के लिए पंजाब पुलिस के 59591 अधिकारियों/ जवानों और केन्द्रीय सुरक्षा दलों की 199 कम्पनियां (16119 अधिकारी/ जवान)की तैनाती से राज्य पुलिस स्वतंत्र, निरपेक्ष और सुचारू चुनाव अमल के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबन्ध प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सुरक्षा दलों, पंजाब पुलिस के अधिकारियों और जवानों द्वारा जिला पुलिस प्रमुखों की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को फ्लैग मार्च किये गये हैं। उन्होंने बताया कि वोट डालने से पहले कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के लिए एक विशेष सुरक्षा योजना तेैयार की गई है। जिसके तहत आईजी/ डीआई स्तर के अधिकारी फील्ड में जाकर इस योजना को सही ढंग से लागू कर रहे हैं और यह अधिकारी वोट पडऩे अमल के शुरू होने से पहले पंजाब पुलिस की उचित तैनाती की नीजि समीक्षा करेंगें।

 

        पुलिस प्रमुख ने बताया कि पंजाब की हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर व राजस्थान के साथ लगती अन्तर्राज्यीय सीमाओं की प्रवेश पर 150 विशेष नाके लगाये गये हैं ताकि पूरे वोट पडऩे के दौरान कोई भी शक्की व्यक्ति राज्य में दाखिल न हो सकें। इसके अतिरिक्त 48 घण्टों के लिए विशेष 15286 नाके भी लगाये गये हैं जिनमें 13582 पुलिस पार्टियां जोकि पोंलिंग पार्टियों के साथ लगी हैं द्वारा पोलिंग केन्द्रों के समीप लगाये गये नाके और 1704 गश्ती पार्टियों द्वारा भी लगाये गये नाके शामिल हैं। इन नाकों का उद्धेश्य शराब या पैसे का वितरण करके वोटरों को प्रभावित करने के किसी तरह के  यत्न को नाकाम करना है। उन्होंने बताया कि फील्ड में तेैनात सीनियर अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हें कि वह नीजि तौर पर फील्ड में निकल कर अचानक जांच/ नाके अपने देख रेख अधीन लगाएं ताकि जहां आम लोगों के मनों में सुरक्षा की भावना वहीं समाज विरोधी तत्वों के मनों में कानून का भय पैदा हो। उन्होंने कहा कि शराब के वितरण को रोकने के कार्य में लगी आबकारी विभाग की टीमों को भी उचित सुरक्षा प्रदान की गई है।

 

        डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य में 13582पोलिंग केन्द्र और 22060 पोलिंग बूथ बनाए गये हैं जिनमें से 2442 अति संवेदनशील और 4632 संवेदनशील और उनमें केन्द्रीय सुरक्षा दलों की तैनाती या जिला पुलिस द्वारा गश्त या माईक्रो अबजरबरों की नियुक्ति या वीडियो कैमरा रिकार्डिंग या वैब प्रशासन की व्यवस्था की गई है।

 

        उन्होंने बताया कि समूचे राज्य को 1704 सैक्टरों (बीट) में बांट कर जिला चुनाव अधिकारी द्वारा नियुक्त सैक्टर इंचार्जों के साथ एक मुख्य सिपाही और तीन सिपाहियों पर आधारित पुलिस पार्टी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि तेजी से संचार के लिए दो स्तरीय सुरक्षा योजना अपनाई गई है जिसके तहत आवश्यक संख्या में वायरलैस सैट प्रदान करने के अतिरिक्त इंचार्जो के  मोबाईलों  के जरिए सूचना का आदान प्रदान हो रहा है। इसके अतिरिक्त एक नई एसएमएस सेवा भी राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के जरिए तैयार की गई है जिससे स्टेट कमाण्ड सैंटर और जिला केन्द्रों को इन पार्टियों से सीधे एसएमएस आ सकेंगें।

 

        उन्होंने आगे बताया कि राज्य में 5 मार्च को आदर्श चुनाव आचार संहित लागू होने के उपरान्त राज्य पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा दलों द्वारा 27,11,54,996/- रूपये की नगदी को जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 18577 किलो भुक्की, 97.202 किलो अफीम, 155.756 किलो हेैरोईन, 2.492 किलो सौक, 42.933 किलो नशीला पाऊडर, 60156 लीटर लाहन, 146168.205 लीटर नाजायज़ शराब,143917 कैप्सूल, 215896 गोलियां, 3799 बोतलें सिरप, 228220 बोतलें देसी शराब और 137 हथियार बरामद किये गये हैं। इसी प्रकार 608 भगौड़े मुजरिमों को गिर तार करने के अतिरिक्त 12846 व्यक्तियों के विरूद्ध अहतियाती कानूनों तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 274017 हथियार जमा करवाये गये हैं जो कि राज्य के कुल लाजमी हथियारों का 92 प्रतिशत है।

 

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X