चण्डीगढ़ - मार्डन पुलिसिंग सिस्टम को लागू करने के लिए युवा वर्ग एवम् पुलिस के मध्य संवाद पैदा करना बेहद जरूरी है उपरोक्त वाक्य इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस विभाग के प्रमुख अर्पित शुक्ला ने नैशनल साईंस रिसर्च इंस्टीच्यिूट के विषेश प्रतिनिधि मण्डल से पुलिस हैड क्वाटर चण्डीगढ़ में विशेष कार्यशाला के दौरान व्यक्त किये ।
अर्पित शुक्ला (आई.पी.एस.) आई.जी. पुलिस ने बताया कि किसी भी सभ्य समाज में पुलिस तन्त्र आपनी कानूनी विशेषताऐं, अन्वेषण अनुसंधान, अपराध अंमूलन व्यवस्था का प्रयोग इस प्रकार से करना चाहिए कि उसका तुरंत लाभ एवम् प्रभाव समाज में आम आदमी को मिलना चाहिए। एक जनसाधारण जोकि मेहनत मजदूरी करता है, जिसे कानून व्यवस्था के बारे में ज्ञान नहीं है, उसे अगर उसके थाना क्षेत्र में, ग्रह नगर-मोहल्ले में न्याय एवम् कानून व्यवस्था मिले तो लोगो में कानून की कर्तव्य प्रायणता बढेगी व समाज व्यवस्था में बुराईयों एवम् व्यापत कुरीतियों को समाप्त करने में समाज का सतत सहियोग मिलेगा। एन.आर.आई. एवं महिला 181 हैल्पलाईन व सांझ केन्द्रों की स्थापना करना इसी मार्डन पुलिसिंग सिस्टम को पंजाब में ग्रासरूट लेवल पर स्थापित करने की दिशा में डी.जी. पी. पंजाब स. सुमेध सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर पंजाब पुलिस अग्रसर है।
नैशनल साईंस रिसर्च ईन्सटीच्यिूट एवम् स्टेट पुलिस कोर कमेटी पंजाब प्राईम ने अर्पित शुक्ला की पंजाब पुलिस में पिछले 15 की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सर्वोत्तम सेवा सम्मान प्रदान करके सम्मानित किया । महा सचिव नरिन्द्र सिंह मठाडू ने बताया की संस्था ने 1999 से अब तक अर्पित शुक्ला के साथ जनसाधारण के लिए पुलिस कार्य प्रणाली अनेकों प्रकल्प लिए हैं। जिनमें उनकी राष्ट्रीय कानूनों पर पकड़, इंडियन पुलिसिंग सिस्टम में विशेषता उनकी पुलिस अफसर की उपलब्धियों में एक नया आयाम जोड़ती है। 1996 से 2007 तक गुरदासपुर, संगरूर, जलंधर, फिरोजपुर सहित अन्य जिलों में एस.एस.पी. के रूप में लम्बा इन्वैस्टीगेटिंग अनुभव, आम आदमी के लिए विनम्र स्वभाव उन्हें आम लोगों की भीड़ से अलग करता है। इन्हीं चीजों पर सर्वे’ाण कर संस्था उन्हें आज सम्मानित कर रही है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एन. एस. आर. आई. के उत्तर क्ष्ेात्रिय निर्देशक कृष्ण मिगलानी ने बताया की स्टेट पुलिस कोर कमेटी पंजाब के 19 जिलों मं 290 जिला प्रोग्रामों सहित उतरांचल प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा एवम्, राजस्थान जैसे राज्यों में छात्र पुलिस कार्यप्रणाली जानकारी कैंप, नशा अनमूलन अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार जैसे अनेको कार्यक्रम स्टेट पुलिस मुख्याल के सहियोग से संस्था दुआरा आयोजित किये जाते हैं। संस्था द्वारा विशेषकर युवा शक्ति एवम् छात्र वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्यकरती है।
संस्था द्वारा पूर्व सी.बी.आई. चीफ सरदार जोगिन्द्र सिंह, आई.जी. पी.एम. दास, स. एस. एच. रंधावा आई.जी., राजन गुप्ता ऐ.डी.जी.पी. एवम् डी.आई.जी. पी. के. सिन्हा को इससे पूर्व सम्मानित कर चुके हैं। इस सम्मान समारोह में संस्था के उत्तर क्षेत्र निर्देशक कृष्ण मिगलानी, लुधियाना जोन टीम के कंवीनर स. नरिन्द्र सिंह मठाडू, महासचिव गगन दीप सिक्का, मनोज कालड़ा, परमजीत सिंह, पुशपिन्द्र सिंह, गुरिन्द्र सिंह बवेजा, सुरजीत सिंह, सुनील कुमार अबोहर, स. अजीतपाल सिंह पट्टी मोगा, संजय आनंद, शक्ति सुमन सिंह, एवम्, स. शरदेव सिंह गिल बठिण्डा, एडवोकेट अमितेशवर कौर चण्डीगढ़ की अगुवाई में विभिन्न टीमें पहुंची थी।