पटियाला: पैनासोनिक ने ईजेड 240 तथा ईजेड 180 नामक दो नये फीचर्स फोन बाजार में उतारे हैं। ईजेड 240 का मूल्य रु. 1790 है, जबकि ईजेड 180 सिर्फ रु. 1350 में दिया जा रहा है। दोनों में कैलेंडर, अलार्म, रेडियो, ब्लूटूथ, मोबाइल ट्रैकर, टॉर्च लाइट और एफएम रिकॉर्डिंग की सुविधा है।
फर्क सिर्फ इतना है कि पहले फोन का रंगीन डिसप्ले स्क्रीन 2.4 साइज का है, जबकि दूसरे में 1.8 का डिसप्ले है। पहले सेल का बैटरी बैकअप 1200 एम.ए.एच का है, और दूसरे में 1000 एम.ए.एच. का। ऐसे ही, ईजेड 240 में 1.3 एमपी का कैमरा है और दूसरे में 0.3 एमपी का कै मरा। दोनों ही नये सेटों में गानों और फिल्मों का आनंद लिया जा सकता है।
पैनासोनिक इंडिया के मोबाईल व्यापार प्रमुख पंकज राना कहते हैं कि नये फीचर्स मोबाइल फोन भारत के मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर वन और टियर टू शहरों के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किये गये हैं। उचित मूल्य पर ये फीचर्स फोन बाजार में उपलब्ध कराने का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक इसे पहुंचाना है।