चण्डीगढ़ - गांवों में व्यक्तिगत शौचाल्यों के निर्माण के लिए 18.76 करोड़ रूपये की राशि जारी की है जिससे गरीबों के घरों में शौचाल्यों का निर्माण किया जायेगा। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने आज यहां जारी प्रैस बयान द्वारा दी।
स. रखड़ा ने बताया कि यह राशि राज्य के समूह जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों के जिला वार खातों में सीधी जमा कर दी गई है। जोकि पंचायतों द्वारा स्वयं अपने गांवों में इण्डीव्यूज हाऊस होल्ड टुआयलिट (व्यक्तिगत शौचाल्यों) के निर्माण के लिए खर्ची जाएगी। उन्होंने पंचायत अधिकारियों को आदेश दिये कि इस कार्य में पूरी पारदर्शिता प्रयोग की जाये और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
स. रखड़ा ने जिला वार जारी की राशि के ब्योरे देते हुए बताया कि अमृतसर के लिए 1.24 करोड़ रूपये, बठिंडा के लिए 96.14 लाख रूपये, बरनाला के लिए 44.71 लाख रूपये, फरीदकोट के लिए 43.49 लाख रूपये, फतेहगढ़ साहिब के लिए 44.85 लाख रूपये, फिरोजपुर के लिए 77.40 लाख रूपये, फाजिल्का के लिए 82.23 लाख रूपये, गुरदासपुर के लिए 1.35 करोड़ रूपये, होशियारपुर के लिए 1.35 करोड़ रूपये, जालन्धर के लिए 1.11 करोड़ रूपये, कपूरथला के लिए 57.71 लाख रूपये, लुधियाना के लिए 1.54 करोड़ रूपये, मानसा के लिए 65.55 लाख रूपये, मोगा के लिए 83 लाख रूपये, श्री मुक्तसर साहिब के लिए 70.16 लाख रूपये, शहीद भगत सिंह नगर के लिए 52.67 लाख रूपये, पटियाला के लिए 1.22 करोड़ रूपये, पठानकोट के लिए 42.45 लाख रूपये, रोपड़ के लिए 54.95 लाख रूपये, संगरूर के लिए 1.23 करोड़ रूपये, एसएएस नगर मोहाली के लिए 48.54 लाख रूपये और तरनतारन के लिए 1.05 करोड़ रूपये जारी किये गये हैं।