चंडीगढ़ - सुरीली आवाज की मलिका सुचेता सुच्ची ने अपनी प्रथम एलबम ‘दिल तडफ़ा के’ लांच की है। सुच्ची की यह एलबम आज यहां एक प्रभावशाली समागम के दौरान डा. सेनू दुग्गल, अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब ने रिलीज की। सुच्ची प्रसिद्ध लोक गायक स्वर्गीय पंडित वेद प्रकाश की बेटी हैं।
नटराज यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज की गई इस एलबम के निर्माता नितिन अरोड़ा हैं जबकि गीतों को धुनों में सृजन का कार्य डी. संाज, हरजिन्द्र भगड़ाना और कैंथ ब्रदर्स ने किया हैं। एलबम में कुल पांच गीत पिरोए गये हैं जिनको देशराज जीत, श्रीमती किरण, श्रीमती कुलविन्द्र कौर और प्रीतम लुधियानवी ने रचा हंै।
समागम के दौरान संगीत अध्यापक अमन बाओपुरी, उजागर सिंह पूर्व डीपीआरओ, मुनीष कुमार जोशी, दर्पण, सुखदेव कौशल और नवदीप सिंह मुंडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।