चंडीगढ़ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा के नेतृत्व में चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंजाब में भाजपा के हिस्से ले लड़ी जाने वाली तीन लोकसभा सीटों होशियारपुर, अमृतसर व गुरदासपुर के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा को अधिकार सौंपे गए कि वे पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को प्रदेश के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की भावनाओं से अवगत करवाएं।
बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री अजय जमवाल, बलरामजी दास टंडन, राकेश राठौर, तरुण चुघ, लक्ष्मीकांता चावला, अनिल जोशी, मदन मोहन मित्तल, अविनाश राय खन्ना, अश्विनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, बीबी गुरचरण कौर, तीक्षण सूद, प्रो. राजिंद्र भंडारी, रेनु थापर उपस्थित थे।