चंडीगढ़ - पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अधीन सब्जियों और फलों की काश्त को उत्साहित करने के लिए किसानों को वितीय सहायता प्रदान की जाएगी।
आज यहां पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव कृषि स. गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने बताया कि सब्जियों की काश्त के लिए पोली नेट हाउस बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पचास प्रतिशत सहायता दी जाएगी। यह सहायता अधिक से अधिक एक लाख रूपये प्रति नैट हाउस (500 व.मी.) अधिक से अधिक 2000 वर्ग मीटर प्रति लाभ पात्र होगी। इस प्रकार कीटनाशक और उलीमार दवाईयां जैसे की रिडोमिल गोल्ड, ईलीएट, एटराकोल, एक्लक्स, ईडोफिल एम-45 के लिए 50 प्रतिशत और अधिक से अधिक 6000 रूपये प्रति लाभ पात्र दी जाएगी।
स. बब्बहाली ने बताया कि प्लास्टिक करेट केवल बागवानी फसलें के मंडीकरण के लिए पचास प्रतिशत सहायता दी जाएगी। उन्होने बताया कि नेशनल वैजीटेबल इंसैटिव सब्जियों की खुली खेती, हाईब्रिड सब्जियों की काश्त, पैक हाउस, पोली हाउस आदि के लिए 40 से 75 प्रतिशत सहायता दी जाएगी। यह स्कीम जिला लुधियाना, जांलधर, फतेहगढ साहिब, पटियाला और संगरूर में लागू होगी।
इसके साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन की तर्ज पर नये बाग लगाने के लिए, ग्रीन हाउस के लिए मशीनरी करण के लिए , मशरूम की खेती के लिए, मक्खी पालन के व्यवसाय के लिए कोल्ड स्टोर और पैक हाउस आदि के लिए रोपड़,मोगा,बरनाला ओैर मानसा जिलों में राष्ट्रीय बागवानी मिशन की गाइड लाईनों अनुसार 40 से 50 प्रतिशत वितीय सहायता दी जाएगी।