चंडीगढ - विजीलैंस ब्यरो,पंजाब ने पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लि. (पी एस टी सी एल) के टैस्ट मकैनिक को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
ब्यूरों के प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना के दुग्गरी स्थित निवेश विहार के जसबीर सिंह जोगा ने शिकायत की थी कि उस की 13 मई, 2013 को सेवा निवृति के पश्चात बकाया पैंशन लाभों का भुगतान करने के लिए एस ई पी एस टी सी एल, लुधियाना के कार्यालय में सुपरिडैंट के अतिरिक्त चार्ज पर तैनात टैस्ट मकैनिक राकेश कुमार चोपड़ा ने उससे 10000 रुपये रिश्वत मांगी थी। चौपड़ा को 6000 रुपये पहली किस्त के तौर पर दिए जा चुके थे। आज जब शिकायत कत्र्ता ने शेष रहते 4000 रुपये देने के लिए राकेश कुमार चौपड़ा के पास पहुंच की तो विजीलैंस रेंज लुधियाना के डी एस पी बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में डी एस पी मिस गुरप्रीत कौर पुरेवाल और इंस्पैक्टर बरजिंदर सिंह की टीम ने पहले से बिछाये जाल तहत आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विरूद्ध विजीलैंस ब्यूरों पुलिस स्टेशन लुधियाना में भ्रष्टाचार उन्नमूलन एक्ट 1988 की धारा 7,13(2) अधीन मामला दर्ज किया गया है।