चण्डीगढ़ - पौलेंड के राजदूत प्रौ. पियूटर कोडकोवस्की आज पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल को गत् सांय उनके निवास स्थान पर मिले और पंजाब के साथ मिलकर एग्रो क्षेत्र सरगर्मीया आरंभ करने में भारी रूचि दिखाई।
ऑफिश्यिल टीम और सी आई आई के सीनियर अधिकारियों की टीम के साथ आये प्रौ. कोडकोवस्की ने बागवानी, फूड प्रॉसेसिंग और व्यापार जैसे क्षेत्रों में राज्य सरकार से मिलकर कार्य करने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि पौलेंड के भारत के साथ 60 वर्षो से गहरे रिश्त हैं और अब वह इन संबंधों को और मज़बूत करना चाहते हैं। राज्य में उद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए पॉलेंड के राजदूत ने दोनेा देशों में आपसी हितों के नये उद्यम आरंभ करने की संभावनांए तलाशने की पेशकश की।
मुख्यमंत्री ने कृषि और एग्रो प्रॉसेसिंग सैक्टर में संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रभावशाली और गंभीर सहयोग की इच्छा जताई। स. बादल ने पॉलेंड के राजदूत को बताया कि पंजाब की आर्थिकता आरंभिक तौर पर पॉलेंड की तरह कृषि आधारित है और राज्य सरकार आगामी माह अंतरराष्ट्रीय स्तर का कृषि सम्मेलन आयोजित करवा रही है जिसका उद्धेश्य राज्य की कृषि आर्थिकता को उत्साह देने के लिए नये राह निकालना है। स. बादल ने उनको सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किसानों और विशेषज्ञों का शिष्टमंडल भेजने का न्यौता दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अन्यों में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस के संधू, प्रधान सचिव उद्योग एवं वाणिज्य करन अवतार सिंह, विशेष प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के जे एस चीमा और सी आई आई के प्रतिनिधि शामिल थे।