चण्डीगढ़ - पंजाब सरकार द्वारा 26 जनवरी, 2014 के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहराने और सलामी लेने के ज़ारी कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता द्वारा आज यहां दी जानकारी अनुसार लोकनिर्माण मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों अब बरनाला की बजाय श्री मुक्तसर साहिब और मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग अब मुक्तसर साहिब की बजाय बरनाला में 26 जनवरी को राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा करेंगे। सरकारी प्रवक्ता अनुसार डेरा बाबा नानक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एस डी एम डेराबाबा नानक झंडा लहराने की रस्म अदा करेंगे। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव स. हरमीत सिंह संधू ने डेराबाबा नानक में झंडा लहराने की रस्म अदा करनी थी परंतु आवश्यक कारणों से वह अब यह डियूटी नही निभा सकेंगे।