श्री मुक्तसर साहिब - पंजाब सरकारने माघी के पवित्र दिवस पर 14 जनवरी 2014 दिन मंगलवार को श्री मुक्तसर साहिब जिले के सरकारी कार्यालयों, बोर्ड और कारपोरेशनों के अतिरिक्त स्कूलों व अन्य शिक्षा संस्थानों में छुटटी करने का ऐलान किया है।
यह जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस पवित्र दिवस की ऐतिहासिक महत्ता के मध्यनजर यह फैसला लिया गया हैं।