लुधियाना - पंजाब के उपमु यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने देश भर के नौजवानों को निमंत्रण दिया है कि वह नशा मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें ताकि एक मजबूत और खुशहाल राष्ट्र का निर्माण किया जा सकें। उन्होने केन्द्र सरकार से कहा कि वह आज की नौजवान पीढी को नशों की गंभीर बीमारी से छुटकारे के लिए केन्द्र और राज्यों को संयुक्त रूप से प्रयत्न करने होगे। आज यहां पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा मेले के उदघाटन समारोह को संबोधन करते हुये स. बादल ने कहा कि हमारे देश को गर्व है कि यहां की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष की आयु से नीचे है। युवा हमारे देश की ताकत हैं। इस लिए आज जरूरत है कि हमारे युवाओं को नशों के प्रकोप से बचाकर देश के निर्माण और बेहतर समाज सजृना की और लगाया जा सकें। उन्होने कहा कि यह तभी संभव है कि यदि केन्द्र सरकार नशों विरूद्ध लड़ाई में राज्यों की अध्यक्षता करें।
पंजाब सरकार द्वारा युवकों को खेलों व समाज निर्माण वाली गतिविधियों से जोडऩे के लिए किये जा रहे प्रयत्नों का विवरण देते हुये स. बादल ने कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ साथ खेलो को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा जहां चार विश्व कबडडी कप करवाए जा चुके है वही अन्य खेलों को भी बराबर उत्साहित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों विरूद्ध राज्य व्यापी अभियान शुरू किया हुआ है,जिस के तहत 25 हजार से अधिक नशा तस्करों को पकड़ कर जेलों में डाला जा चुका है स. बादल ने नवयुवकों को भी आग्रह किया कि वह अपनी जि मेवारी को समझे और देश के विकास के लिए सामने आए उन्होने पंजाब सरकार द्वारा नवयुवकों को बचाने और देश के विकास में बनता योगदान डालने की वचनबद्धता दोहराई। स. बादल ने केन्द्र सरकार की प्रस्तावित राष्ट्रीय युवक नीति का स्वागत करते हुये आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार द्वारा इस नीति को लागू करने के लिए पूर्ण सहयोग दिया जाएगा उन्होने देश के विभिंन भागों से एकत्रित हुये नवयुवकों को पंजाब,यहां के लोगों और संस्कृति को निकट होकर देखने और आंनद प्राप्त करने का निमंत्रण दिया।
इस से पहले उदघाटन समारोह को संबोधन करते हुये केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री जतिन्द्र सिंह ने पंजाब सरकार का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि राष्ट्रीय युवा मेले की सफल मेजबानी के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा कड़े यत्न किये जा रहे है। उन्होने पंजाब की धरती को सलाम करते हुये नवयुवकों को बताया कि पंजाब की धरती ने जहां गुरूओं , पीरों को जन्म दिया वही देश को अन्न उत्पादन और स्वतंत्र करवाने में अग्रणीय भूमिका अदा की उन्होने पंजाबियों द्वारा देश और विदेश में किये जा रहे कड़े प्रयत्नों की प्रशंसा की और घोषणा की कि राजीव गांधी नेशनल यूथ सैंटर ,चेन्नई की एक ब्रांच चंडीगढ में भी खोली जाए। इस संस्था के खुलने से उत्तर भारत के नवयुवकों को अपने और देश के विकास में योगदान डालने के लिए नये राह खुलेगें।
समागम की शुरूआत में पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. शरनजीत सिंह ढिल्लो ने समूह उपस्थित लोगों का स्वागत किया और पंजाब सरकार द्वारा खेलों और नवयुवकों के विकास के लिए किये जा रहे यत्नों का वणर्न किया मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीन्नू ने सभी का धन्यवाद किया। समारोह का केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री मनीष तिवारी,भारत सरकार के युवक सेवाए और खेल मंत्रालय के सचिव राजीव गुप्ता व अन्य ने भी संबोधन किया। इस मेलें को शुरू करने की घोषणा स. सुखबीर सिंह बादल, जतिन्द्र सिंह और मनीष तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
उदघाटन समारोह दौरान सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की टीमों द्वारा मारच पास्ट किया गया और अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया गया गतका टीम द्वारा गतके की बेमिसाल पेशकारी की गई और नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल की घुड़सवार टीम द्वारा घुड़सवारी का प्रदर्शन किया गया गिदद और भगड़ा भी देखने योगय था। 100 ढोलियों द्वारा एक साथ बजाया गया ढोल रोमांच का शिखर था विभिंन क्षेत्रों में प्रसिद्धी प्राप्त करने वाले देश के 33 नवयुवक और 6 समाजसेवी संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कारों से स मानित किया गया और उनकी सेवाओं की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर एक पुस्तक कै पर टू दी क यूनिटी भी जारी की गई। समागम दौरान अन्य के अतिरिक्त लोक सभा सदस्य श्री विजय इंद्र सिंगला,विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक,पंजाब योजना बोर्ड के उपचेयरमैन राजिन्द्र, भूतपूर्व मंत्री स. राणा गुरमीत सिंह सोढी,खेलों और युवक सेवाए विभाग के सचिव अशोक गुप्ता, कांग्रेसी नेता के के बावा, पवन दीवान व अन्य श िशयतें उपस्थित थी।