चण्डीगढ़ - पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल और लोक संपर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज देश विदेश में बसते समस्त पंजाबियों को सिक्खों के दवसें गुरू श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव की बधाई दी है।
एक सन्देश में स. बादल और स. मजीठिया ने कहा कि महान गुरू ने सन 1699 में खालसा पंथ की सृजना कर सिक्खों को अलग पहचान दी। उन्होंने अपने श्रद्धालुओं के मनों और दिलों में संत ओैर सिपाही की ऐसी भावना पैदा की कि वह न्याय, अमन और धर्म की रक्षा और विश्वभर में दबे कुचले लोगों को उभारने के लिए जुल्म के खिलाफ डट कर लडें।
उन्होंने लोगों को अपील की कि वह गुरू जी द्वारा प्रचार की गई आपसी प्रेम भावना और विश्व व्यापी भाईचारे की शिक्षाओं अनुसार चलें। उन्होंने लोगों का यह भी आहवान किया कि वह इस पवित्र दिवस को मिलजुल कर मनाते हुए गुरू जी के संकल्प अनुसार एक जात-पात रहित समाज की सृजना के लिए प्रण को निभाएं।