चण्डीगढ़ - पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज देश और विदेश में निवास कर रहे समस्त पंजाबियों को गुरू गोबिन्द सिंह जी के 348वें प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते उनको महान ‘संत सिपाही ’ की उच्च शिक्षाओं एवं सिद्धान्तों पर चलने का आहवान किया।
सिक्खों के दसवें गुरू और ‘खालसा पंथ’ के निर्माता के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी ने अपने समूचे जीवन काल दौरान अपनी शिक्षाओं द्वारा प्रेम, मानवीय एकता और भाईचारक सांझ का रखने का उपदेश दिया। स. बादल ने कहा कि गुरू जी द्वारा वर्ष 1699 में खालसे की की गई सृजना का विश्वव्यापी महत्व है। जिस द्वारा विश्व में ऐसी शक्ति का आगमन किया गया जो न्याय, समानता, समाजिक कल्याण और मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए तत्त्पर रहती है।
स. बादल ने लोगों को अपील की कि वह श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी द्वारा दर्शाए मार्ग पर चल कर एक आदर्श एवं समानता वाले समाज का निर्माण के लिए एकजुटता से प्रयास करें और इस प्रकाश पर्व को जाति, रंग एवं नस्ल से उपर उठकर संयुक्त रूप में मनाएं।