बठिंडा- लोक सभा क्षेत्र बठिंडा से संसद सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में भारत के सूझबान मतदाता एनडीए की सरकार बनाने का मन बनाए बैठे हैं। जिसके बनने से अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी विकास का नया दौर आरंभ होगा।
आज जिले के गांव कुत्तीवाल खुर्द में संगत दर्शन कार्यक्रम के पश्चात मीडिया द्वारा देश में आगामी चुनाव मध्य अप्रैल में होने की संभावनाओं सबन्धी पूछे प्रश्र के उत्तर में संसद सदस्य ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार को सत्ता से वंचित करके केन्द्र में एनडीए के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार बनाने के लिए देश के लोग बेसब्री से चुनावों का इन्तजार कर रहे हैं। संसद सदस्य ने कहा कि केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने से केन्द्र की यूपीए सरकार की सत्ता के दस वर्षों दौरान सबसे अधिक भेदभाव का शिकार हुए पंजाब जैसे राज्यों में विकास की नई लहर चलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की नीतियों स्वरूप देश की डावाडोल हुई आर्थिकता को पुन: पटरी पर लाने और देश को तरक्की के राह पर चलाने के लिए आज कई बार चुनाव जीत चुके और अनुभवी नेता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है जिन्होंने गुजरात राज्य को देश में विकास मॉडल के तौर पर स्थापित किया है।
संसद सदस्य ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार के शासन दौरान हुए घप्पलों ने जहां देश की आर्थिकता को क्षति पहुंचाई वहीं केन्द्र सरकार की नीतियों ने बेरोजागारी, मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के अतिरिक्त कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के शासन दौरान आम आदमी की मुश्किलों में बेहताशा बढ़ौतरी हुई है। क्योंकि इन वर्षों दौरान मंहगाई भ्रष्टाचार, गरीबी और अन्य सामाजिक बुराईयों ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हें।
आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी लोक सभा चुनावों में लडऩे के किये एलान संबन्धी पूछे प्रश्र के उत्तर में संसद सदस्य ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों की मुश्किलें हल करने के लिए जो नीतियां बनाई जा रही हैं वह पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार द्वारा गत लंबे समय से अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों की भलाई के लिए कई स्कीमें आरंभ करने के अतिरिक्त पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के किसानों को नि:शुल्क बिजली मुहैया करवाई है। जिससे राज्य के खजाने पर छ: हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा लोगों की मुश्किलों को समाप्त करने के लिए संगत दर्शन कार्यक्रम कई वर्ष पहले ही आर भ कर दिये गये थे। जिसकी तर्ज पर आज कई राज्यों की सरकारें कार्यक्रम बना रही हैं। उन्होंने गांव कुत्तीवाल कलां संगत दर्शन कार्यक्रम किये और सरकारी स्कूल की नई लाईब्रेरी और लैब ब्लॉक का भी उद्घाटन किया गया । इसके अतिरिक्त संसद सदस्य द्वारा गांव थमणगढ़, घुम्मण खुर्द, पीरकोट, भेणी चूहड़ और डिख में भी संगत दर्शन कार्यक्रम किये गये।
सिंचाई मंत्री पंजाब जनमेजा सिंह सेखों ने इन संगत दर्शन कार्यक्रमों दौरान जहां पंजाब सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया वहीं लोगों को आगामी लोक सभा चुनावों के दौरान केन्द्र में एनडीए की सरकार बनाने के लिए पंजाब की सभी लोकसभा सीटों से शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने के लिए अपील की। संसद सदस्य द्वारा संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की मुश्किलें सुनी गई और विकास कार्यों के लिए ग्रांटें वितरित की गई। संसद सदस्य ने गांवों की सांझे प्रयोग के लिए बर्तन और नवयुवकों के लिए खेल किट्टें भी वितरित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के सहायक मीडिया सलाहकार हरजिन्द्र सिद्दू, यूथ अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान सुखमण सिद्दू, अतिरिक्त उपायुक्त विकास, सोनाली गिरी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।