चण्डीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2013-14 की चुतुर्थ तिमाही की परीक्षा लेने के लिए 28 और 29 जनवरी, 2014 निश्चित की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 28 जनवरी को पंजाबी के पेपर-ए और 29 जनवरी को पंजाबी के पेपर-बी की परीक्षा होगी। परीक्षा सम्बन्धी फार्म 15 जनवरी 2014 तक मुख्य कार्यालय, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड साहिबजादा अजीत सिंह नगर में प्राप्त किये जा सकते हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा फार्म जमा करवाते समय अपने मैट्रिक पास के असल प्रमाण पत्र और सत्यापित फोटो कापियां साथ ले कर आएं। परीक्षार्थी फार्म और अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की वैब साईट www.pseb.ac.in देख सकते हैं।