चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आज 7 आई ए एस व 5 पी सी एस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों केे आदेश जारी किए।
सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी जानकारी अनुसार अनिरूद्ध तिवाड़ी, आई ए एस, सचिव, बिजली, गैर रिवायती उर्जा व इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और सी ई ओ, पंजाब ब्यूरो आफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन से सचिव प्रसोनल व विजीलैंस के अतिरिक्त चार्ज लिया। सीमा जैन, आई ए एस, सचिव, साईंस तकनालोजी व वातावरण को सचिव, प्रसोनल व विजीलैंस का अतिरिक्त चार्ज, राकेश कुमार वर्मा, आई ए एस को सचिव, तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण, राहुल तिवाड़ी, आई ए एस, कमिश्रर,नगर निगम लुधियाना को चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट, लुधियाना व मुख्य प्रशासक गलाडा, लुधियाना के तौर पर नियुक्ति के लिए उनकी सेवाएं आवास एवं शहरी विकास विभाग को दी गई हैं, गुरप्रीत कोैर सपरा आई ए एस को विशेष सचिव कृषि, कुमार अमित आई ए एस एस डी एम मलोट को एस डी एम गिदडवाहा का अतिरिक्त चार्ज और कुमार सौरव राज आई ए एस को एस डी एम कपूरथला लगाया गया।
शिवदुलार सिंह ढिल्लो पी सी एस निदेशक खेल और अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त कर एवं आबकारी आयुक्त को अब अतिरिक्त कर एव आबकारी आयुक्त, दलजीत सिंह पी सी एस की सेवाएं अतिरिक्त निदेशक प्रबंधन, पंजाब मंडी बोर्ड के तौर पर लेने के लिए कृषि विभाग को सोंपी गई हैं। इसके साथ ही उनको अतिरिक्त निदेशक प्रबंधन कृषि का चार्ज दिया गया है। अमृत कौर गिल पी सी एस को अतिरिक्त कर एवं आबकारी आयुक्त लुधियाना, रिषी पाल सिंह पी सी एस को अतिरिक्त उपायुक्त जनरल कपूरथला और दरबारा सिंह पी सी एस को जिला परिवहन अधिकारी होशियारपुर नियुक्त किया गया।
तबादले के आदेशों अनुसार चुनाव सूचियों के संशोधन के मद्देनजर कुमार अमित आई ए एस, कुमार सौरव राज आई ए एस, मेडम अमृत कौर पी सी एस रिषी पाल सिंह पी सी एस और दरबारा सिंह पीसीएस के तबादले 6 जनवरी, 2014 के बाद लागू होंगे।