चंडीगढ : विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर ने पटवारी परमजीत सिंह राजस्व क्षेत्र बछोआ और हरमेश लाल कानूनगो सर्कल चमिआरी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार किये। नवदीप सिंह पुत्र राजिन्द्र सिंह वासी बछोआ तहसली अजनाला जिला अमृतसर ने तहसील दार अजनाला के पास दिनांक 25-10-2013 को भूमि की निशानदेही किये जाने संबधी आवेदन दिया था। तहसीलदार अजनाला ने आवेदन कानूनगो हरमेश लाल क्षेत्र चमियारी को मार्क कर दी। शिकायतकर्ता ने हरमेश लाला कानूनगो मिला तो हरमेश लाल ने कहा कि निशान देही के खर्चा लगेगा, वह पटवारी परमजीत सिंह राजस्व क्षेत्र बछोआ को मिल ले। पंरतु पटवारी परमजीत सिंह और हरमेश लाल ने काम को लटका कर रखा। शिकायतकर्ता ने दिनांक 27-12-2013 को पटवारी परमजीत सिंह को निशानदेही किये जाने के लिए मिला तो पटवारी दस हजार रूपये रिश्वत की मांग करने लगा। शिकायतकर्ता के मिनत करने पर 6000 रूपये लेकर भूमि की निशानदेही करना मान गये। नवदीप सिंह शिकायतकर्ता ने परमजीत सिंह पटवारी और कानूनगो हरमेश लाल को रिश्वत देने का झूठा वायदा किया और रिश्वत ना देकर विजीलैंस ब्यूरो के पास शिकायत किये जाने का मन बनाया। दिनांक 30-12-2013 को नवदीप सिंह शिकायतकर्ता ने पटवारी परमजीत सिंह के साथ निशानदेही की कि बात की तो पटवारी ने कहा कि रिश्वत का प्रंबध हो गया तो फतेहगढ चूडियां रोड नगर पंचायत कार्यालय अजनाला में आ जाए। सुभाष चंद्र उपकप्तान पुलिस विजीलैंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने इस मामले संबधी मुकदमा न-14 दिनांक 30-12-2013 अ/ध 7,13(2) पीसी एक्ट 1988 थाना विजीलैंस ब्यरो रेंज अमृतसर दर्ज करवा कर सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफतार किया। सुखमिंद्र सिंह मान सीनियर कप्तान पुलिस विजीलैंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने भ्रष्ट कर्मचारियों विरूद्ध कार्यवाही करवाए जाने के लिए सूचना दिये जाने हेतू सहयोग मांगा है।
बेवसाइट - www.vigilancebureaupunjab.org