चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा लोगों को आसानी एवं तेजी से नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दो जिलों में पाईलट प्रोजैक्ट के तौर पर लागू किये ई-डिस्ट्रिक प्रोजैक्ट को सी एस आई निहीलैंट ई-गर्वनैंस अवार्ड 2012-13 द्वारा ‘अवार्ड ऑफ रीगनाईजेशन’ प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड कपूरथला एवं शहीद भगत सिंह नगर में ई-डिस्ट्रिक प्रोजैक्ट से नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने में आये सुधार बदले दिया गया है।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ई-गर्वनैंस मिशन के मुखी रजनीश मल्होैत्रा एवं सीनियर प्रोग्राम सलाहकार मनप्रीत सिंह ने विशाखपटनम में इलैक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीक विभाग के सचिव जे सत्य नारायण से प्राप्त किया।
जिक्र योग्य है कि ई-डिस्ट्रिक प्रोजैक्ट तहत दोनों जिलों में 47 सेवाएं ऑन लाईन मुहैया करवाई जा रही है। इसके लिए तीन सौ अधिकारियों के हस्ताक्षर डिजिटलाईज़ किये गये हैं। इस अवार्ड के लिए देशभर में से एक हजार से अधिक नामाकंन हुए थे। जिनमें से पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा दो जिलों में प्रोजैक्ट की सफलता को देखते हुए इसको शेष जिलों में भी लागू करने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि ई-डिस्ट्रिक तहत मुख्य तौर पर प्रमाण पत्र जारी करने, राशन कार्ड, स्वास्थ्य से सम्बन्धित सेवाएं, पैंशन आदि शामिल हैं और एक वर्ष दौरान 1.25 लाख से अधिक सेवाएं मुहैया करवाई गई है।
इसी दौरान प्रशासकीय सुधार आयोग के प्रधान सचिव सी राउल ने प्रशासकीय सुधार के निदेशक कविता सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।