चण्डीगढ़ : पंजाब गर्वेनेंस विभाग द्वारा पंजाब में ई-गर्वेंनेंस प्राजेक्ट को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए तीन दिवसीय ई-गर्वेंनेंस प्राजेक्ट लाईफ साइकिल विषय ई-गर्वेंनेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के समापन समागम के अवसर पर सम्बोधित करते हुए गर्वेंनेंस विभाग क ी विशेष सचिव और निदेशक कविता सिंह ने कहा कि कार्यशाला के दौरान ई-गर्वेंनेंस प्राजेक्ट लाईफ साइकिल को राज्य में लागू करने के लिए जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला केन्द्रीय सूचना और संचार मंत्रालय के निर्देशों तहत एन आई एस जी हैदराबाद की सहयोग से आयोजित की गई थी। जिस दौरान राज्य में इस प्राजेक्ट को लागू करने के लिए विस्तार से विशेषज्ञों ने जानकारी दी। समागम के अंत में श्रीमती कविता सिंह ने कार्यशाला में भाग लेने वाली अधिकारियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
इस कार्यशाला के दौरान पीयूष गुप्ता, बी जी गुप्ता, प्रो0 जगदीश सी कपूर ने विशेषज्ञों के तौर पर विभिन्न विषयों संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान इस प्राजेक्ट की बारीकियों संबंधी और इसको लागू करने के लिए जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर पंजाब ई-गर्वेंनेंस विभाग मनप्रीत सिंह और साहिल अबरोल ने राज्य में चल रहे ई-गर्वेंनेंस प्राजेक्टों संबंधी रिर्पोट पेश की।
इस कार्यशाला में पंजाब के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों ने भाग लिया।