Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रीजनल एंड टाउन डिपवेल्पमैंट बोर्ड ने मास्टर प्लान मुल्लांपुर का नया नाम न्यू चंडीगढ़ रखा

Updated on Tuesday, December 24, 2013 12:27 PM IST

चण्डीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई पंजाब रीजनल एंड टाउन डिपवेल्पमैंट बोर्ड की 27वीं बैठक  दौरान मुल्लांपुर के मास्टर प्लान में संशोधन करते हुए इसका नाम बदल कर मास्टर प्लान न्यू चंडीगढ़ रख दिया है।

इस संबंधी फैसला बोर्ड की आज सांय पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान लिया गया। विचार विमर्श के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं बोर्ड के सह-चेयरमैन स. सुखबीर सिंह बादल ने न्यू चंडीगढ़ विश्व स्तरीय शहर के तौर पर विकसित करने पर बल दिया। जिसमें सभी अतिआधुनिक सुविधांए और बुनियादी ढांचा हो। उन्होंने पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग विभाग को मास्टर प्लान की सैक्टरों में वितरण करने को यकीनी बनाने के लिए कहा है जिसके अनुसार प्रत्येक सैक्टर में आंतरिक सडक़ें हों ताकि समूचे मास्टर प्लान को चंडीगढ़ की तर्ज पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

बोर्ड ने एस ए एस नगर मोहाली के सैक्टर -65 ए में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा स्थापित की जा रही सब्जी मंडी को भी स्वीकृति दे दी है। यह फैसला इसलिए आवश्यक था क्योंकि इससे सब्जी मंडी का अपना नया एडरैस हो जायेगा। इससे पूर्व यह मंडी मोहाली के किसी भी सैक्टर में नही आती थी।

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले दौरान बोर्ड ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कार्यकारी कमेटी गठित कर दी है जिसमें वितायुक्त राजस्व, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, देहाती विकास एवं पंचायत, स्थानीय निकाय, वातावरण, लोक निर्माण, कृषि और आवास एवं शहरी विकास के प्रधान सचिव/सचिव इसके सदस्य होंगे। इसका गठन इसलिए किया गया है ताकि बोर्ड की नियमित बैठकों की गैर उपस्थिति में मास्टर प्लानों के संबंध में फैसले लिये जा सकें।

बोर्ड ने लुधियाना और जगराओं के मास्टर प्लान में भी सार्वजनिक हितों के मद्देनज़र कुछ संशोधनों को स्वीकृति दे दी है।

उपमुख्यमंत्री ने कंट्री और टाउन प्लानिंग विभाग को एस ए एस नगर और न्यू चंडीगढ़ के मास्टर प्लान में मैरिज प्लेसों संबंधी प्रभावी नीति तैयार करने के लिए भी कहा है जिनमें कुल पार्किन्ग में से कम से कम 50 प्रतिशत पार्किन्ग अंडर ग्रांउड करने के निर्देश दिये ताकि सडक़ों पर भीड़ भाड़ से बचा जा सके क्योंकि मैरिज प्लेसों के  समीप भीड़ होने के कारण सडक़ दुर्घटनायें अक्सर घटित होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त नीति तहत जिस एजेंसी को नये चंडीगढ़ का मास्टर प्लान तैयार करने का कार्य सौंपा गया है, द्वारा मैरिज पैलेसों के लिए एक विशेष अलग पॉकेट तैयार की जानी चाहिए। जिनमें अनिवार्य तौर पर भूमिगत पार्किन्ग हो। स. बादल ने इस बात पर भी बल दिया कि न्यू चंडीगढ़ और एस ए एस नगर में ग्रुप हाउसिंग के लिए कम से कम क्षेत्र रखने पर बल दिया जो 10 एकड़ मिश्रित भूमि प्रयोग जोन हो। बैठक में कै बिनेट मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों सहित प्रमुख विभागों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X