जकार्ता - इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए रेल हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक रेलगाड़ी से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक और टे्रन के कुछ हिस्सों में आग लग गई।
जकार्ता पुलिस प्रवक्ता कर्नल रिकवांटो ने बताया कि हादसे में रेलगाड़ी के इंजीनियर समेत सात अन्य लोगों की मौत हो गयी। वही हादसे में बीस लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें पास के ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
एक कंपनी की महिला प्रवक्ता ने बताया कि हादसा तब हुआ, जब टे्रन मध्य जकार्ता में थी। उन्होंने कहा कि ट्रक में तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) थी, लेकिन पुलिस ने अधिकारियों का कहना है कि ट्रक में पेट्रोल लदा हुआ था।