नई दिल्ली - शिरोमणी अकाली दल एवं भाजपा के राजौरी गार्डन के सांझे उम्मीदवार मनजिन्दर सिंह सिरसा के हक में हुई ख्याला रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगो ने सिरसा को जिताने का प्रण लिया। रैली को संबोधित करते हुए शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने क्षेत्र निवासीयों को विश्वास दिलाया कि अकाली भाजपा सरकार बनने पर लोगो को अच्छी सहुलियते एवं मंहगाई से मुक्त शासन दिया जाएगा।
सुखबीर सिंह बादल ने लोगो को भ्रष्टाचार, पारर्दशी, सरल एवं आसान सेवाएं देने के लिए ई गवरनेस प्रोजेक्ट को लागू करने की बात कहते हुए दिल्ली के लोगो को घर बैठे ऑन लाइन सेवाएं, सरकारी दफ्तरों में परेशान होने से रोकने के लिए सेवा का अधिकार कानून, एफिडेविड सिस्टम खत्म करके सैल्फ अटेस्ट की सुविधाएं देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों एंव पानी के बिलों में भारी कटौती के इलावा आम वस्तुएं सस्ती एवं सबसिडी वाले सिलेंडर 9 से बडा कर 12 किए जायेगें।
अकाली उम्मीदवार सिरसा ने प्रण लिया कि वह राजौरी गार्डन को ना केवल दिल्ली अपितु पूरे देश का नम्बर 1 क्षेत्र बनाते हुए हर क्षेत्र में बेहतर स्कूल, कालेज, पार्क, अस्पताल, पार्किंग की सहुलियतों के इलावा 100 प्रतिशत लोगो को पीने का पानी, सीवरेज की सहुलियते उपलब्ध करवाएगें। रैली के दौरान यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठीया, वरिष्ठ अकाली नेता अवतार िसह हित, तनवंत सिंह, जीत सिंह खोखर, हरजिन्दर सिंह, भाजपा के दिल्ली पश्चिमी के अध्यक्ष सत्य नारायण ढंग, रजिन्दर सिंह शान, हरमीत सिंह मीत, सहित समुची अकाली भाजपा गणमान्य लोग मौजूद थे