Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

राज्य के गरीब वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए देने के लिए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री द्वारा भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूवात

Updated on Monday, November 11, 2013 22:06 PM IST

फाजिल्का : पंजाब सरकार द्वारा गरीब वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए देने के उदेश्य से गरीब वर्ग के लिए भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूवात फाजिल्का में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह दौरान की गई। बीमा योजना का आगाज मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल,उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा विशाल समारोह दौरान किया गया। समागम को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लिए शुरू की गई भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीब वर्ग को निशुल्क उपचार संबधी भारी लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि इस योजना तहत लाभपात्री को समार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसके पश्चात पूरे परिवार को प्रति वर्ष तीस हजार रूपये के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। इस कार्य के लिए देश की प्रसिद्ध बीमा कंपनियों के साथ समझौता किया गया है।

            मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के लिए स्वारुथ्य, शिक्षा व प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर सेवाए देने के लिए वचनबद्ध है उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 350 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कैंसर जैसी नामुराद बीमारी के खात्मे के लिए भी विशेष प्रयत्न किये जा रहे है और मरीजों के लिए सस्ते ईलाज व दवाइयों का प्रंबध किया है और मुख्यमंत्री कैंसर राहत फंड की स्थापना की गई है। स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा टाटा मैमोरियल कैंसर अस्पताल मुम्बई के सहयोग से मुल्लापुर(लुधियाना)मेे राज्य स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना की जा रही है जोकि पचास एकड़ में बनेगा उन्होने कहा कि इसका नींव पत्थर रखने के लिए प्रधानमंत्री को आग्रह किया गया है। उन्होने कहा कि बठिंडा में 100 बिस्तरें का बन रहा कैंसर अस्पताल भी अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा जिसमें कैंसर का अति आधुनिक ढंग व मशीनों से उपचार होगा।

            मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में नशों की पड़ौसी देशों से हो रही तस्करी के लिए भी केन्द्र की कमजोर सुरक्षा जिम्मेवार है जिस कारण सीमा और पड़ौसी राज्यों से नशों की तस्करी हो रही है उन्होने भारत सरकार को कहा कि देश के नवयुवक व आम लोगों को नशों की दलदल से निकालने के लिए विशेष कदम उठाए जाए स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेवार है और इस के अपनी राजनीतिक खुवाईशों को पूरा करने के लिए देश के विभाजन की हामी भरी। उन्होने कहा कि केन्द्र हमेशा राज्यों व विशेष कर पंजाब से ग्रांटे व अन्य मामलों में भेदभाव करता है। उन्होने कहा कि पंजाबियों का देश की स्वतंत्रता और विकास में बहुमूल्य योगदान है पंरतु इसके बाबजूद क ेन्द्र दरियाई पानी और टैक्सों के वितरण में पंजाब के साथ सौतेली मां वाला सलूक करता है और अभी तक इसको अपनी राजधानी से भी वंचित रखा है। उन्होने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रत्येक वर्ग इससे दुखी है उन्होने कहा कि केन्द्र की गलत व किसान विरोधी नीतियेां के कारण राज्य के किसानों पर 32000 करोड़ का कर्जा है।

मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने लोगों को आग्रह किया कि राज्य और देश के हितों को मुख्य रखते हुये आने वाली लोक सभा चुनावों में कांग्रेस की अध्यक्षता वाली यूपीए सरकार को चलता करके एन डी ए की सरकार स्थापित की जाए मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा की राज्य के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में सर्वपक्षीय विकास के लिए पांच पांच करोड रूपये खर्च किये जाएगें। उन्होने कहा कि अगले दो वर्षो में राज्य के प्रत्येक गांव शहर व कस्बे में बुनियादी सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी।

            समागम को संबोधन करते हुये उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना उन गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई है जो बेहतर अस्पतालों में अपना ईलाज करवाने से असमर्थ है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता अधीन पंजाब सरकार द्वारा गरीबों, किसानो व प्रत्येक वर्ग के लिए विशेष कल्याण योजनाए शुरू की गई है। उन्होने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस की अध्यक्षता वाली केन्द्र सरकार ने मंहगाई में अत्याधिक वृद्धि करके आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गरीबों का साथ देकर उनके लिए आटा दाल योजना शुरू की है अब गरीब वर्ग को एक रूपये किलो आटा दिया जाएगा। 

            उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आर्थिक तौर व पिछड़े वर्गों, विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधाओं के अतिरिक्त माई भागो स्त्री विद्या, पैनशन, शगुन, डा. हरगोबिंद खुराना स्कालरशिप आदि स्कीमें शुरू की गई हैं ताकि इन वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा हो। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य सरकार अपने लोगों के कल्याण के लिए अन्य स्कीमें भी शीघ्र  श्ुारू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में राज्य के भीतर बुनियादी ढांचे के विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा और राज्य की सडक़ें चार मार्गीय, छ: मार्गीय करने पर 14 हजार करोड़ रूपए खर्चें जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह में पंजाब बिजली के क्षेत्र में सरप्लस राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने फाजिल्का को नमूने का जिला बनाने का प्रण लिया है और इस पर युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।

            समारोह को सम्बोधन करते स्वास्थ्य मंत्री चौधरी सुरजीत कुमार ज्याणी ने विभाग के कार्यों पर भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना संबंधी विस्तार सहित जानकारी दी। उन्होंने इस स्कीम के लिए मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कहा कि वह अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर सुधार करेंगे।

            इस अवसर पर सदस्य लोक सभा स. श़ेर सिंह घुबाया ने पंजाब सरकार द्वारा किए गए लोक भलाई व लोक हित फैसलों की विस्तार से चर्चा की। समारोह को मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू, विधायक स.गुरतेज सिंह घुडिय़ाना, प्रिंसीपल सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विनी महाजन ने भी सम्बोधन किया। इस अवसर पर हुसन लाल एम डी पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोंरेशन, डिप्टी कमिश्रर डा.बसंत गर्ग, एस एस पी अशोक बाठ, विजय लक्ष्मी भादू चेयरमैन समाज कल्याण बोर्ड पंजाब, प्रेम वलेचा चेयरमैन योजना बोर्ड फाजिल्का, संजीव गोदारा, स.कौर सिंह मैंबर एस जी पी सी सहित बड़ी गिनती में अकाली -भाजपा नेता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X