चंडीगढ़ : पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा, जिसकी लगभग 400 आई टी आईज़ का सम्पूर्ण विवरण वैबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह प्रगटावा पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, उद्योग और वाणिज्य मंत्री मदन मोहन मित्तल ने आज विभाग अधीन चल रही राज्य की समूह सरकारी व प्राईवेट आई टी आइज़ की वैबसाइट www.punjabitis.gov.in लांच करने के अवसर पर किया।
मित्तल ने बताया कि इस वैबसाइट पर प्रत्येक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और विभाग के साथ संबंधित हर प्रकार की सूचना जिस में स्टाफ, बिल्डिंग, वर्कशाप, एफीलिएटेड ट्रेड, स्वी$कृत सीटें, फीसों प्रशिक्षार्थियों और प्लेसमेंट संबंधी गतिविधियों की मुकम्मल जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह वैबसाइट पोरटल विभाग और समूह संस्थाओं को जोड़ते हुए प्रशिक्षार्थियों और आम जनमा को हर तरह की सूचना मुहैया करवाने के लिए भी लाभप्रद होगी। उन्होंने बताया कि जो प्रशिक्षार्थियों औद्योतिगक प्रशिक्षण संस्थाओं में दाखिला लेने के इच्छुक होंगे, वह इस वैबसाइट पोरटल द्वारा हर आई टी आई में कौन से कोर्स चल रहे हैं, संबंधी हर तरह की जानकारी ले सकेंगे।
मित्तल ने आगे बताया कि विभाग इस वैबसाईट पोरटल द्वारा राज्य की समूह आई टी आईज़ की कारगुज़ारी संबंधी निगरानी कर सकेगा और इससे समूह संस्थाओं की
कारगुजारी में पारदर्शता भी आएगी । उन्होने बताया कि इस वेबसाईट द्वारा विभाग का इतिहास और समूची आई टी आईज नक्षा भी उपलब्ध करवाया गया है उन्होने बताया कि इस बेवसाईट द्वारा किसी भी आई टी आई में पढ़ रहे शिक्षार्थियों संबधी जानकारी उनकी हाजरी , प्रगति रिपोर्ट और लाइब्रेरी संबधी सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर ए आर तलवाड़, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण पंजाब , बी पुरूषार्था डायरैक्टर तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण पंजाब, दलजीत कौर अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण पंजाब, एन कुक रेजा, एस आई ओ एन आई सी और विभाग के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।