Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

कांग्रेस घबराहट में आकर मांग रही है चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी - हरसिमरत कौर बादल

Updated on Wednesday, November 06, 2013 14:18 PM IST

बठिंडा  : लोकसभा क्षेत्र बठिंडा से संसद सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि यू पी ए सरकार क ा नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी स्पष्ट नज़र आ रही हार के कारण चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी की मांग की जा रही है। बीबी बादल ने कहा कि भ्रष्टाचार के  दल दल में देश को फैंकने वाली यू पी ए सरकार को देश के लोगों द्वारा पहले ही नकारे जाने के कारण घबराहट में आई कांग्रेस पार्टी द्वारा ऐसी मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस मांग ने यह भी जाहिर कर दिया है कि कांग्रेस आंतरिक तौर पर पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है। यह बात संसद सदस्य ने आज संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान गांव चुग्गेकलां में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। संसद सदस्य द्वारा आज जिला बठिंडा के गांवों बीड़, बहिमण, चुघे ख्ुार्द, चुघेकलां, सरदारगढ़, विरककलां, विरकखुर्द और बलूआणा में में संगत दर्शन कार्यक्रम किये गये और विकास कार्याे के लिए लाखों रुपये की ग्रांटे वितरित की गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी लगाये जाने की की जा रही मांग संबंधी पूछे प्रशन का उत्तर देते हुए संसद सदस्य ने कहा कि गत् वर्षो के दौरान जब कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव सर्वेक्षण आते रहें हैं उस समय इस पार्टी द्वारा इन चुनाव सर्वेक्षणों के पक्ष में बोला जाता रहा है परंतु आज जब देश के कोने कोने में लोगों के कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार की नीतियों से दुखी होने के कारण कांग्रेस को अपनी स्पष्ट हार नज़र आ रही है तो इसी कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनास सर्वेक्षणों के खिलाफ आवाज़ उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोग इस कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चलता करने के लिए मन बना चुकी है और अब कांग्रेस जिस प्रकार का मर्जी प्रोपोगेंडा करे इस केंद्र सरकार की बेड़ी डूबने से नही बच सकती। संसद सदस्य ने कहा कि बेशुमार मंहगाई पैदा करने वाली एवं कोयला स्कैंडल, 2 जी स्पैक्ट्रम, कॉमनवेल्थ गेम्ज़ और अन्य बहु करोड़ी घोटालों की जन्मदाती कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए की केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए लोग मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि यू पी ए सरकार के  2014 के चुनावों में वापिस आने की जरा भी गुजाइंश नही रही क्योंकि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने मंत्रीयों ने सरकारी खजाने को अंधाधुंध लूटा है। केंद्र सरकार द्वारा धान की खरीद के दौरान बदरंग दाने की प्रतिशत चार से 12 करने को केंद्र सरकार का बहुत लेट उठाया कदम बताते हुए बीबी बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों के इस अह्म मुद्दे को बार बार केंद्र सरकार के पास उठाया गया तो भी यू पी ए सरकार द्वारा यह फैसला बहुत लेट लिया गया।

          उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह फैसला कब लिया गया जब बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल मंडियों में बेच चुके थे। बीबी बादल ने कहा कि इससे पुन: स्पष्ट हुआ है कि देश का पेट भरने वाले राज्य पंजाब के किसानों की यह केंद्र की क ांग्रेस सरकार कभी भी हितैषी नही रही। आज इन संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान विधायक दर्शन सिंह कोट फत्ता एवं अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X