Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

नयी व्यापारिक नीति की घोषणा 14 नवंबर को - सुखबीर सिंह बादल

Updated on Wednesday, November 06, 2013 14:17 PM IST

खन्ना (लुधियाना) : पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए नयी व्यापारिक नीति की घोषणा 14 नवंबर को की जा रही है, जिस तहत राज्य में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की मंजूरी आदी के लिए कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पढ़ेंगे।

          आज यहां मंडी गोबिंदगढ़ में भादला के समीप 30 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का नींव पत्थर रखने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नौ एवं 10 दिसंबर को हाने वाले निवेशक सम्मेलन से पूर्व जहां औद्योगिक नीति संबंधी अधिसूचना जारी की जा रही है वहीं नई व्यापारिक नीति भी इसी माह के मध्य में जारी कर दी जा रही है।

          पंजाब कांग्रेस के प्रधान स. प्रताप सिंह बाजवा द्वारा शामलाट अपने नाम करवाने संबंधी एक प्रशन के उत्तर में स. बादल ने कहा कि इस संबंधी राजस्व विभाग जांच कर रहा है। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के पद के उम्मीदवार श्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे संबंधी आई बी द्वारा जारी अलर्ट संबंधी स. बादल ने कहा कि यह रूटीन का मामला है क्योंकि जब भी कोई भी वी वी आई पी किसी राज्य का दौरा करता है तो केंद्रीय एजेंसियों द्वारा ऐसे अलर्ट जारी किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह चौकस एवं सक्षम है।

          इससे पूर्व एक विशाल एकत्रता को संबोधित करते हुए स. बादल ने घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा आटा-दाल योजना तहत 1 रुपये किलो आटा देने की शुरूआत पहली दिसंबर से की जा रही है इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि राज्य में आठ दिसंबर से बिज़ली थर्मल प्लांट उत्पादन आरंभ कर देंगे।

          पंजाब कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा किये जाते संगत दर्शनों का विरोध करने संबंधी स. बादल ने कहा कि संगत दर्शन आम लोगों के दुख तकलीफ जानकर उनका हल करने का सबसे कारगर ढंग है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल पहले ही एलान कर चुके हैं कि संगत दर्शन बेरोक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान श्रीमती सोनिया गांधी एवं उप प्रधान राहुल गांधी का देश के लोगों से कोई लेना देना ही नही जिस कारण कांग्रेसियों को जन कल्याण वाले कार्यो की विरोध करने की आदत पड़ गई है। मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योगों को राहत देने संबंधी स. बादल ने कहा कि उन्होंने पहले ही शहर के उद्योग पत्तियों का कहा है कि वह इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके लाये। वैट रिफंड संबंधी स. बादल ने बताया कि इसके लिए कराधान एवं आबकारी विभाग द्वारा विशेष फंड कायम किया गया है जिसमें एडवांस टैक्स से एकत्र हुआ पैसा जमा होगा जोकि केवल एवं केवल वेट रिफंड के लिए ही इस्तेमाल किया जायेगा।

          इससे पूर्व स. बादल ने भादला में 30 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का नींव पत्थर रखा। यह रेलवे ओवर ब्रिज  डेढ वर्ष में संपूर्ण होगा। जिससे 60 गांवों के खन्ना एवं मंडी गोबिंदगढ़ शहरों को बहुत बड़ा लाभ होगा। स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही 564. 95 करोड़ की लागत से 33 रेलवे ओवर ब्रिज संपूर्ण हो चुके हैं इसके अतिरिक्त 112 करोड़ की लागत से 6 अन्य रेलवे ओवरब्रिज निमार्णाधीन हैं।

          इस अवसर पर अकाली दल के नेता रंजीत सिंह तलवंडी ने खन्ना के विकास के लिए मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, केबिनेट मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व संसद सदस्य प्रेम सिह चंदूमाजरा एवं अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X