Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

पंजाब सरकार प्रवासी मज़दूरों को मकान बना कर देगी- मुख्यमंत्री स. बादल

Updated on Tuesday, November 05, 2013 19:57 PM IST

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा की कि पंजाब की खुशहाली एवं तरक्की में बड़ा योगदान डालने वाले प्रवासी मज़दूरों को राज्य सरकार द्वारा शहरों में 3 हज़ार मकान बनाकर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इन घरों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा जमीन मुफ्त दी जायेगी और मकान के बनाने में जो खर्चा होगा वह किस्तों में लिया जायेगा।

      आज अमृतसर में प्रवासी मज़दूर द्वारा बाबा विश्वकर्मा जी के मनाये गये प्रकाश उत्सव में विशेष तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री स. बादल ने प्रवासी मज़दूरों के बड़ी एकत्रता को संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के कृषि एवं औद्योगिक तरक्की में प्रवासी मज़दूरों क ा बहुत बड़ा योगदान रहाह ै और प्रवासी मज़दूरों ने अपनी मेहनत से राज्य को नई उंचाईयों पर पहुंचाया है। स. बादल ने कहा कि मेहनती प्रवासी मज़दूरों की जरूरतों का ख्याल रखना और उनको पूरा करना राज्य सरकार का फर्ज है और सरकार अपने इस फर्ज से कभी पीछे नही हटेगी।

      मुख्यमंत्री स. बादल ने आगे कहा कि पजाब में जहां पर प्रवासी मज़दूरों की बस्तियां या जिस क्षेत्र में वे अधिक गिनती में रह रहें हैं वहां पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्राईमरी स्कूल एवं डिस्पैंसरियां खोली जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी बहुत जल्दी ऐसी बस्तियों की शिनाख्त करके वहां बनने वाले स्कूल, डिस्पैंसरियों के लिए जमीन का प्रबंध करके कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रवासी मज़दूरों के नीले कार्ड भी बनाये जायेंगे ताकि आटा-दाल योजना का लाभ प्रवासी मज़दूरों को भी मिल सके। स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार सस्ता आटा-दाल योजना का दायरा बढ़ाकर दौ गुणा करने जा रही है और अब आगे से नीले कार्ड पर एक रुपये किलों आटा मिला करेगा।

स.बादल ने कहा कि प्रवासी मज़दूरों के राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाकर दिए जाएंगे। उपायुक्त अमृतसर को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जो प्रवासी मज़दूर कई कई वर्षों से यहां रह रहे हैं उनके राशन कार्ड बनाकर देने के लिए सोमवार को एक विशेष शिविर लगाया जाए और बिना कोई पैसा लिए प्रवासी मज़दूरों के मौके पर ही राशन कार्ड बनाकर दिए जाएं।

      इसी दौरान बाबा विश्वकर्मा जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री स.बादल ने कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र  है और सारी दुनिया के श्रमिक आज बाबा जी का प्रकाश दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने हमें हस्त श्रम करने की प्रेरणा दी और मशीनरी का सम्पूर्ण विकास बाबा जी की देन है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह सौभागय है कि वह प्रत्येक महापुरूष का दिवस सरकारी तौर पर मनाती है और आज बाबा जी का प्रकाश उत्सव भी सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है।

      मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने प्रवासी मज़दूरों को कहा कि स्वतंत्रता के 65 वर्षों के बाद भी यदि उनको बुनियादी सुविधाएं नसीब नहीं हुई तो इसके लिए देश पर सबसे लंबा समय राज करने वाली कांग्रेस पार्टी जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमीर लोगों का साथ देती है गरीबों का नहीं। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओं के नारे देकर राज करने वाली कांग्रेस ने देश में से गरीबी तो क्या दूर करनी थी बल्कि इसकी जन विरोधी नीतियों ने आम लोगों का जीवन भी इतना दुभर कर दिया है कि अब तो गरीब स्वयं खत्म होने के किनारे पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी जन-विरोधी, गरीबी विरोधी पार्टी को सत्ता से दूर रखना ही देश के हित में है।

      इससे पूर्व पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव स.इन्द्रबीर सिंह बुलारिया ने भी प्रवासी मज़दूरों को यह भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके अधिकारों के प्रति जागरूक है और उनकी प्रत्येक मांग को पूरा किया जाएगा। इसी दौरान प्रवासी मज़दूर भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन और उत्तरप्रदेश कल्याण परिषद के प्रधान आर सी यादव ने प्रवासी मज़दूरों की मांगें मुख्यमंत्री स.बादल के आगे रखी और इस बात का यकीन दिलाया कि प्रवासी मज़दूर पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए अपना योगदान डालते रहेंगे। इस अवसर पर जिला अकाली जत्था शहरी के प्रधान स.उपकार सिंह संधू, सीनियर डिप्टी मेयर स.अवतार सिंह ट्रकां वाला, शिरोमणि कमेटी सदस्य जत्थेदार बाबा सिंह गुरमानपुरा, उद्योगपति कमल डालमिया उपायुक्त रवि भगत, पुलिस आयुक्त जतिन्द्र सिंह औलख, भाई रार्जेन्द्र सिंह मेहता भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X