Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

देश में महंगाई, बेरोज़गारी एवं अनपढ़ता के लिए केंद्र की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार पूरी तरह जिम्मेवार - बादल

Updated on Tuesday, November 05, 2013 19:56 PM IST

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने लोगो को कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार को लोग चलता करें, क्योंकि यह सरकार प्रत्येक स्तर  पर बुरी तरह फेल हुई है।

      स. बादल ने आज लुधियाना में शिल्प कला के बानी भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकाश उत्सव के अवसर आयोजित किये एक राज्य स्तरीय समागम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। स. बादल ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोज़गारी, अनपढता के लिए पूरी तरह जिम्मेवार केंद्र की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का सफाया किये बिना देश कभी भी तरक्की नही कर सकता। पत्रकार द्वारा पूछे गये एक प्रशन कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान स. प्रताप सिंह बाजवा पर जमीन केस में अनियमितताओं का लगे दोषों पर राज्य सरकार द्वारा कोई केस दर्ज किया जा रहा है, का उत्तर देते हुए स. बादल ने कहा कि पूरे केस को विस्तार पूर्वक पड़ताल करने के बाद ही बनती आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी बदला लेने वाली राजनीति की भावना में विशवास नही रखा जबकि कांग्रेस के राज्य समय उन्होंने कई बार राजनीतिक बदलाखोरी का बुरी तरह निशाना बनाया गया है।

      एक ओर पत्रकार द्वारा कांग्रेस की तरफ से चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी लगाने संबंधी पूछे प्रश्र का उत्तर देते हुए स.बादल ने कहा कि इस समय कांग्रेस बुरी तरह निराशा में घिरी हुई है और वह स्पष्ट रूप में जानती है कि उनके केन्द्र में गणना के कुछ दिन रह गए हैं।

      इससे पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब ने राज्य स्तरीय समागम में जुड़ी विशाल एकत्रता को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए अह्म कदम उठाए हैं और निवेश वाला वातावरण स्थापित किया है, जबकि केन्द्र सरकार ने हमेशा ही हमारे पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड को औद्योगिक टैक्सों में रियायते देकर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने में पंजाबियों ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी और स्वतंत्रता के बाद केन्द्रीय पूल में अनाज का सबसे अधिक योगदान डालकर भोजन पैदावार में देश को आत्मनिर्भर बनाया है, जबकि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने पंजाब के हितों को हमेशा नज़रअंदाज किया है। केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा कृषि और औद्योगिक क्षेत्र को तबाह करने का आरोप लगाते हुए स.बादल ने कहा कि केन्द्र की पंजाब विरोधी सोच ने राज्य के मेहनती किसानों और उद्योगपतियों पर आर्थिक संकट ला खड़ा कर दिया है।

      स.बादल ने कहा कि राज्य में अमन-कानून की स्थिति, शांति एवं आपसी भाईचारा कायम करके, मज़बूत बुनियादी ढांचा और मित्रतापूर्ण औद्योगिक नीति आदि मुहैया करवाई है। जिस कारण पंजाब राज्य देशभर में से पूंजीनिवेश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा सरकार के इस प्रयासस्वरूप नवयुवकों को बड़े स्तर पर रोज़गार मिलेगा।

      बाबा विश्वकर्मा जी को अपना हार्दिक सम्मान भेंट करते हुए स.बादल ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा जी आधुनिक इंजीनियरिंग, भवन निर्माता और प्रौद्योगिकी के निर्माता थे, जिनके स्वरूप आज विश्वभर में नई तकनीकों का विकास हुआ है। उन्होंने लोगों विशेष कर नवयुवकों को पेशेवर कोसो/ट्रेनिंगों में विशेषज्ञता हासिल करने की अपील की ताकि वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

      समागम के मुख्य कॉअडीनेटर जत्थेदार हीरा सिंह गाबडियां चेयरमैन जिला योजना कमेटी और पूर्व कैबिनट मंत्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मांगें स्वीकार करने के लिए  धन्यवाद किया।

      इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब ने औद्योगिक क्षेत्र में शानदार ख्याति प्राप्त करने वाले स.चरनजीत सिंह विश्वकर्मा प्रधान यूनाईटिड साईकल पार्टस एंड मैन्यूफैक्चरजऱ् एसोसिएशन, स.इन्द्रसिंह सोहल प्रधान पंजाब प्लाईबोर्ड मैन्यूफैक्चरजऱ् एसोसिएशन, स.अमरजीत सिंह एन आर आई, सुरेन्द्र सिंह मैपको  स.बलदेव सिंह एम बी एक्सपोटर्स, स.जसविंदर सिंह विरदी /साईकल इंडस्ट्रिज़/  ललित कोछड़  /हौजरी/  विराट ढींगरा  /विराट स्टील/  और स.रणजोध सिंह  /जी एस आटो इंडस्ट्रिज़ का सम्मान भी किया।

      इस अवसर पर बाबा जी को श्रद्धा के पुष्प अर्पित करने वालों में स.चरनजीत सिंह अटवाल स्पीकर पंजाब विधान सभा, भगत चुन्नी लाल, शरणजीत सिंह ढिल्लों  /दोनों कैबिनट मंत्री/  स.महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल सलाहकार मुख्यमंत्री,पंजाब, स.रणजीत सिंह ढिल्लों, प्रेम मित्तल /दोनों विधायक/  स.गुरचरण सिंह गालिब पूर्व एम पी,  प्रो.राजेन्द्र भंडारी उप-चेयरमैन पंजाब योजना बोर्ड, स.जगदीश सिंह गरचा एवं जगदेव सिंह ताजपुरी  /दोनों पूर्व मंत्री पंजाब के अतिरिक्त प्रमुख नेता और उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X