चण्डीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज बिहार के पटना में हुये सीरियल बम धमाकों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि यह धमाके देश की शांति और आपसी भाईचारे में प्रत्यक्ष रूप से विध्र डालने के उदेश्य से करवाए गये हैं।
उन्होने बम धमाकों को एक अमानवीय और कायरता भरा कार्य करार देते हुये कहा कि यूपीए की सरकार दौरान इन धमाकों के कारण एक बार फिर आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है स. बादल ने इस बात की आंशका जताई इन धमाकों का उदेश्य लोगों को भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार की रैली में शामिल होने से रोकना था।
स. बादल ने कहा कि हमारे नेताओं द्वारा जनतक समागमों में शिरक्त करने संबंधी बहुत ज्यादा सावधानी प्रयोग करने के बारे में एक बार पुन: सोचने की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होने कहा कि इस संबंधी हाल ही में राहुल गांधी ने भी अपना भाषण दिया था उन्होने कहा था कि इस मौके में किसी को दोष नही दे रहा पंरतु इस मौके हमारे देश में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे मामलों पर प्रत्येक को पहरा देने की आवश्यकता है। चाहे राजनीतिक स्तर पर किसी की कोई भी विचार धारा हो उन्होने कहा कि शंाति ओैर भाईचारा बनाए रखना किसी भी राजनीतिक भाषणबाजी से उपर होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों के मध्यनजर इन धमाकों ने यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि राजनीतिक नेताओं को प्रत्येक शब्द बहुत जिम्मेवारी और ध्यानपूर्वक बोलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन धमाकों ने विशेष तौर पर मुजफरनगर में हुई दुखदायी घटनाओं के बाद घटित तनाव के पश्चात हमारी स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की खुफिया एंजेसियों की असफलताओं को भी उजागर किया है उन्होने कहा कि खुफिया एंजेसियों से रिपोर्टे प्राप्त करने की प्रमुख जिम्मेवारी केन्द्र सरकार की होती है।
स. बादल ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि कांग्रेस की अध्यक्षता वाली केन्द्र सरकार की हमेशा ही यह आदत रही है कि वह अपने खुफिया तंत्र की असफलता को हमेशा राज्य सरकारों के सिर मड़ती आई है। जबकि प्रमुख ताकतें भारत सरकार के पास होती है।