चण्डीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज पीढ़ाई सीजन 2013-14 के लिए चीनी मिलों को 15 नवम्बर, 2013 से गन्ने की पीढ़ाई शुरू करने की स्वीकृति दे दी है।
यहां यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि स. बादल ने आज सुबह राज्य के गन्ना आयुक्त द्वारा रखे प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
राज्य सरकार ने वर्ष 2010-11, 2011-12 और 2012-2013 में भी चीनी मिलों को 25 नवम्बर से गन्ने की पीढ़ाई करने सम्बन्धी ऐसी आज्ञा दे दी थी। इस दौरान राज्य सरकार के कृषि विविधतता कार्यक्रम तहत इस वर्ष 96000 हैक्टेयर रकबे में गन्ने की काश्त हुई जबकि वर्ष 2012-13 में गन्ने अधीन 84000 हैक्टेयर रकबा था। गन्ने अधीन रकबा बढऩे के कारण सरकार ने पीढ़ाई का समय 10 दिन पहले करके 15 नवम्बर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्य में इस समय 16 चीनी मिलें चल रही हैं जिनमें 9 सहकारी चीनी मिलें हैं और 7 प्राईवेट चीनी मिलें हैं। चालू 9 सहकारी चीनी मिलों की पीढ़ाई की समर्था 15766 टीसीडी और 7 प्राईवेट मिलों की समर्था 34000 टीसीडी है जिस के साथ चालू चीनी मिलों की कुल पीढ़ाई समर्था 49766 टीसीडी है । इन 16 चीनी मिलों को 6 महीनों (180 दिन) के लिए 896 लाख क्विंटल गन्ने की आवश्यकता है परन्तु चालू वर्ष 2013-14 दौरान राज्यभर में 96000 हैक्टेयर रकबा गन्ने अधीन है। इस रकबे में लगभग 672 लाख क्विंटल गन्ने की पैदावार होने की संभावना है। जिसमें मोजूदा पीढ़ाई सीजन दौरान 540 लाख क्विंटल गन्ना पीड़े जाने का अनुमान है।