चण्डीगढ़ : बाबा मोती राम मेहरा द्वारा की कुर्बानी की याद को ताजा रखने और नई पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा फतेहगढ़ साहिब में विश्व स्तरीय यादगार निर्मित की जायेगी।
यह जानकारी स. सरवन सिंह फिल्लौर सांस्कृतिक मामले मंत्री पंजाब ने बाबा मोती राम मेहरा की यादगार को निर्मित करने के लिए बनाई कंसैप्ट कमेटी के सदस्यों से सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रालय विभाग के चण्डीगढ़ स्थित कार्यालय में रखी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अन्याय और जालिम हाकम के खिलाफ लडऩे वालों के लिए इन महान शख्शियतों की कुर्बानी प्रकाश पुंज हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सिक्ख गुरूओं और महान शख्शियतों की अमीर विरासत से लोगों को जोडऩे के लिए पूरी वचनबद्ध है, जिसके लिए सरकार यादगारें निर्मित करने के लिए अहम प्रयास किये जा रहे हैं।
यादगार निर्माण के लिए बनाई कंसैप्ट कमेटी के सदस्यों जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां, प्रो. प्रेम सिंह चंदू माजरा, प्रो. कृपाल सिंह, प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर, प्रधान सचिव एस एस चन्नी और शेष मौजूदा सदस्यों द्वारा यादगार बनाने के लिए डा. मनमोहन सिंह भागोवालिया द्वारा तैयार किये कंसैप्ट पेपर को विचारा गया और इसको ओर संशोधन का फैसला किया गया।
स. फिल्लौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा शीघ्र ही बाबा मोती राम मेहरा की यादगार को निर्मित करने के लिए उठाये गये कदमों का लेखा जोखा किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस प्रोजैक्ट को सम्पूर्ण करने के लिए सभी कार्रवाईयां बिना किसी बिलम्भ से पूरी की जायें।