चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करते हुये 7 पी सी एस अधिकारियों के तबादले किये हें।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि श्री मोहिन्द्र पाल को सहायक आयुक्त (शिकातयें) लुधियाना तैनात किया गया हैं। इसी प्रकार श्री करनैल सिंह को एस डी एम होशियारपुर और अतिरिक्त चार्ज डी टी ओ होशियारपुर ,दलविन्द्र जीत सिंह को ए सी ए ,बी डी ए बठिँडा और अतिरिक्त चार्ज एस डी एम मौड़, हरजीत सिंह संधू को एस डी एम कोटकपुरा और अतिरिक्त चार्ज डी टी ओ फरीदकोट, दमनजीत सिंह मान को एस डी एम बठिडा और अतिरिक्त चार्ज डी टी ओ बठिंडा, राजेश धीमान को एस डी एम सुनाम और अतिरिक्त चार्ज डी टी ओ संगरूर और प्रीतम सिंह को ए डी सी (जनरल) जांलधर तैनात किया गया है।