चण्डीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि 161 क्लर्को के पदों के लिए मुख्य लिखित टैस्ट 26 अक्तूबर 2013 को शिवालिक पब्लिक स्कूल, सैक्टर 41,चंडीगढ में शाम 2 से 5 बजे तक लिया जा रहा है।
उन्होने बताया कि योगय उम्मीदवारों को दाखिला कार्ड (रोल नम्बर)भेजे जा चुके है और अगर किसी योगय उम्मीदवार को 20 अक्तूबर 2013 तक दाखिला कार्ड नही मिलता है तो वह किसी भी कार्य वाले दिन पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट,चंडीगढ के रिक्रूटमेंट सैल में 21 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2013 तक संपर्क कर सकता है।